– अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है
– रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं
– भगवान श्री राम के आशिर्वाद से ही यह रामलीला हो होती है
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2022: हमारा एक ही उद्देश्य है कि भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं। इसलिए हम विभिन्न जगहों पर अयोध्या की रामलीला की प्रेसवार्ता कर रहे हैं। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। 2020 में 16 करोड़ और 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा लोग अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन, कई सेटेलाइट चैनल सहित सोशल मीडिया, यूट्यूब पर देख चुके हैं। अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने सोमवार को नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है। यह रामलीला अयोध्या में लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे आयोजित की जाती है। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद) के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है।
इस मौके पर अयोध्या की रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे राहुल भूचर (श्री राम की भूमिका) ने कहा कि अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती है और इसको दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्त देखते हैं। इस मौके पर सीता की भूमिका निभा रही दीक्षा रैना ने कहा कि मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानती हूं कि मै अयोध्या की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हूं। जाने माने फ़िल्म स्टार विंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभा रहें हैं। बिंदु दारा सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम के आशिर्वाद से ही यह रामलीला हो होती हैं। इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशीर्वाद से होता है। इसमें कई अनुभवी व नए कलाकार पहली बार और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां रामलीला में काम कर रही हैं।

भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। भगवान श्री राम के भक्तों ने इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाया है। अयोध्या कि रामलीला में सबसे बड़ा सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन हो पाया है। और उनका सहयोग हमारे पर रहता है। हम बड़े भाग्यशाली है, और अयोध्या की रामलीला इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी,2020 में सोलह करोड़ से ज्यादा भगवान राम भक्तों ने इसे देखा था।
फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) ने बताया कि 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा राम भक्तो ने देखा था। इस बार हमें पुरी उम्मीद है कि भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या की रामलीला पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस मौके पर अयोध्या कि रामलीला कमेटी के क्रिएटिव डायरेक्टर व जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला में इस बार 1600 फुट का एलईडी सेट तैयार हो रहा हैं और बॉलीवुड की कई महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) ने बताया कि रामलीला का आयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष की तरह लाइव देख पाएंगे। इस वर्ष अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे। भोजपुरी स्टार रवि किशन केवट, विंदू दारा सिंह हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुर्फी पटेल नारद मुनि, गिरजा शंकर दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना माता सीता, राहुल बुचर राम, रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर मौजूद अयोध्या की रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल, वॉइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन कैप्टन राज माथुर, वॉइस चेयरमैन अनुज अग्रवाल, संरक्षक सत प्रकाश राणा, वाइस चेयरमैन पवन वत्स, उपाध्यक्ष दीपक भगचंदनी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला की तीसरा संस्करण 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अयोध्या में होने जा रहा है। हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है।