Friday, September 6, 2024
Homeताजा खबरेंस्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा की स्मृति में दिल्ली में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय...

स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा की स्मृति में दिल्ली में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना कराएं केंद्र सरकार : वत्स

  • स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह वर्मा दिल्ली को एजुकेशन हब बनाना चाहते थे

नई दिल्ली, 30 जून 2023

आदर्श ग्रामीण समाज बरवाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने आज समाज के कार्यालय बरवाला में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह वर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें समूचे दिल्ली देहात के ग्रामीणों की और से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में दयानंद वत्स ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह वर्मा दिल्ली को एजुकेशन हब बनाना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।


दिल्ली के 360 गावों के चहुंमुखी विकास के लिए भी उन्होनें अनथक प्रयास किए थे। लेकिन उनके असामयिक दुखद निधन के कारण उनके सपने अधूरे ही रह गये। आज गांव, गरीब, किसान और मजदूर की बात करने वाले साहिब सिंह वर्मा की कमी लोग आज भी महसूस करते हैं। दयानंद वत्स ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को ट्वीट करके मांग की है वे स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा की स्मृति में दिल्ली में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments