Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली सरकार दिल्ली में हुए दंगों की पूरी हकीकत जानती है: आदेश...

दिल्ली सरकार दिल्ली में हुए दंगों की पूरी हकीकत जानती है: आदेश गुप्ता

  • दिल्ली दंगों में आरोपियों को बचाने के लिए आप किसी भी स्तर तक जा सकती है
  • आप के संरक्षण में पार्षद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में करवाये दंगे
  • आप के संरक्षण में पार्षद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में दंगे करवाए

नई दिल्ली: दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों की पैरवी के लिए दिल्ली पुलिस के वकीलों के पैनल को दिल्ली कैबिनेट द्वारा खारिज करने के मामले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि दिल्ली दंगों में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद, विधायक और कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।


अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि यह साफ जाहिर हो रहा है कि दिल्ली सरकार दिल्ली में हुए दंगों की पूरी हकीकत जानती है और इसीलिए अपने पार्षद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। इतनी बड़ी साजिश की भनक आम आदमी पार्टी सरकार को पहले से थी क्योंकि दिल्ली सरकार ने ही अपने नेताओं को दिल्ली को जलाने की खुली छूट दे रखी थी।
दंगों के दौरान पार्षद ताहिर हुसैन लगातार आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क में था। दंगों के बाद भी आप के नेताओं ने ताहिर हुसैन को बचाने की पुरजोर कोशिश करते रहे। दिल्ली सरकार के इस रवैए से तो यही निष्कर्ष निकलता है कि आप के संरक्षण में पार्षद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में दंगे करवाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments