निर्माण श्रमिकों को सहायता राशि के रूप में जारी किए 350 करोड़ रूपये
नई दिल्ली : निर्माण श्रमिकों के साथ खड़ी केजरीवाल सरकार ने प्रदुषण के कारण निर्माण गतिविधियाँ बंद होने के एवज में सहायता राशि के रूप में 350 करोड़ रूपये जारी किए हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली के 7 लाख निर्माण श्रमिकों के खातों में 5000-5000 रूपये भेज रही है। शनिवार को 2,95,000 खातों में भेजी सहायता राशि, बाकि श्रमिकों के खातों में भी 2 दिन में पहुँच जाएगी सहायता राशि। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि केजरीवाल सरकार समय-समय पर श्रमिकों की मदद करने वाली देश की पहली सरकार है। कोरोना काल में भी सरकार ने 2 बार श्रमिकों को 5000-5000 रुपये की सहायता राशि दी है।

केजरीवाल सरकार दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के साथ कंधे से कन्धा मिलकर खड़ी है। वायु प्रदुषण के कारण दिल्ली में निर्माण गतिविधियों के बंद होने से निर्माण श्रमिकों की आजीविका रुक गई है जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी 7 लाख रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को 5000-5000 हज़ार रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया और इसके लिए 350 करोड़ रूपये जारी किए।
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। श्रमिक देश के रीढ़ की हड्डी है, जो देश को मजबूत करते है। मजदूर खड़े है तो हमारी इमारतें खड़ी है, शहर खड़े है। इसलिए श्रमिकों के सम्मान व हितों का ध्यान रखना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेशक निर्माण गतिविधियों पर रोक लगी है लेकिन श्रमिक भाइयों-बहनों के घरों में चूल्हे जलते रहेंगे दिल्ली सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।