Friday, September 6, 2024
Homeताजा खबरेंसमाधान अभियान समाज के लिए लगातार कर रहा है कार्य : अर्चना...

समाधान अभियान समाज के लिए लगातार कर रहा है कार्य : अर्चना अग्निहोत्री

  • हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाता है सम्मानित
  • समाधान अभियान ने किया 5 विशिष्ट लोगों को सम्मानित
  • बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ भी आवाज उठा रहा है

नई दिल्ली : समाधान अभियान संस्था ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिल्ली में सामाजिक एवं सीएसआर सहयोग से सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली के वाईएमसीए में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, बाल अधिकार, स्वास्थ्य, समाज सेवा और पर्यावरण क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश बिधूड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे एवं उन्होंने चयनित वा सम्मानित व्यक्तियों को पुरुस्कार प्रदान किया।

इस वर्ष ये पुरस्कार शिक्षा क्षेत्र में राजेश श्रीवास्तव, चाइल्ड राइट्स क्षेत्र में जेपी भद्रदास, स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. पवन, सामाजिक कार्य क्षेत्र में डॉ. ऋतु सक्सेना और पर्यावरण क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए रामवीर तनवर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाधान अभियान की डायरेक्टर अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि समाधान अभियान समाज के लिए लगातार कार्य कर रहा है और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ भी आवाज उठा रहा है।

अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि यह प्रोग्राम स्वर्गीय उदय अग्निहोत्री की याद में किया जाता है। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से आर्किटेक्चर करने के बाद केमेगी मेलान अमेरिका से मास्टर्स किया। अपने देश की सेवा करने के लिए वह वापस आ गए। उनका उद्देश्य था कि किसी को ऐसी मदद नहीं करो कि वह अपाहिज बने बल्कि ऐसी मदद करो कि वह सशक्त बने। उनकी इसी विचारधारा पर इस संस्था का गठन हुआ है।

समाधान अभियान की डायरेक्टर शीलम वाजपेयी एवं सौम्या द्विवेदी ने संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि हम लोग बाल यौन उत्पीड़न से बचने के लिए जागरूकता के कार्यक्रम चलाते हैं। साथ ही जिन बच्चों के साथ दुर्घटना हो जाती है उनको वापस से समाज में पुनर्स्थापित करते हैं। बाल मित्र केंद्र उसी कड़ी में एक प्रयास है। 2022 में हम लोगों ने दो बाल मित्र केंद्र बनाए। इस वर्ष उनकी सफलता को देखकर विभिन्न सरकारी विभागों ने और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड ने हम लोगों को पांच और बाल मित्र केंद्र बनाने के लिए सहयोग दिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में 2 और नए बाल मित्र केंद्र खोले जाएंगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments