Wednesday, July 24, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयविदेशों से आए लोगों के संपर्क में आने से सिर्फ 29 में...

विदेशों से आए लोगों के संपर्क में आने से सिर्फ 29 में फैली बीमारी: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी कोरोना नियंत्रण में है, विदेशों से आए लोगों के संपर्क में आने से सिर्फ 29 में बीमारी फैली हैं। केजरीवाल ने कहा कि दो बातें हैं, जो चिंता पैदा करती हैं। पहला, क्या कोरोना आम लोगों में फैल रहा है और दूसरा कितने लोगों की मौत हुई है। कोरोना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जो लोग विदेशों से कोरोना लेकर आए थे, उनके सपंर्क में आने पर परिवार के 29 लोगों में कोरोना हो गया है। यह 29 का आंकड़ा कई दिनों से स्थिर है और यह नहीं बढ़ा है। लिहाजा, मैं यह मान रहा हूं कि अभी तक दिल्ली में कोरोना नहीं फैल रहा है। कुल 51 लोग विदेशों से आए थे, उन सभी के परिवार के लोगों को कोरोना नहीं हुआ है। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि अभी कोरोना बढ़ नहीं रहा है। मरकज से निकलने वाले लोगों की हालत गंभीर नजर आ रही है। बाकी मरीज स्थिर हैं। मरकज से 2346 लोगों को निकाला गया था, जिसमें से 1810 लोगों को क्वारंटाइन में भेजा गया है। 536 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2346 का हम एक साथ टेस्ट करा रहे हैं, ताकि उनका स्टेटस पता चल सके। संभव है कि अगले एक-दो दिन के अंदर इनमें से कई लोग कोरोना पाॅजिटिव निकलें। इसलिए संभव है कि दिल्ली में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ जाएगा। दिल्ली में इस वक्त हम 2943 लोगों को क्वारंटाइन किया हुआ है। जिसमें से 1810 मरकज और 113 विदेशों से आए हुए हैं। दिल्ली सरकार ने 21307 लोगों को अपने घर पर ही क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments