Tuesday, April 16, 2024
Homeताजा खबरेंBJP उम्मीदवारों ने जीत के संकल्प के साथ दाखिल किया अपना नामांकन...

BJP उम्मीदवारों ने जीत के संकल्प के साथ दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

– भाजपा का दावा, 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को पराजित करेगी: आदेश गुप्ता – सभी भाजपा उम्मीदवार अंतिम मतदाता से मिलकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता पर करेंगे चर्चा – भाजपा नेताओं ने उम्मीदवारों को दी जीत की शुभकामनाएं – दिल्ली के गरीबों के लिए किए जा रहे कार्य के बल पर चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी: पांडा – भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को बराबर का हक दिया है: गुर्जर – दिल्ली की जनता आप विधायकों और निगम पार्षदों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है: आशीष सूद

नई दिल्ली, 14 नवंबर 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के सभी वार्ड उम्मीदवारों ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के बीच सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आईटीओ पहुंचकर दिल्ली नगर निगम के उम्मीदवारों का शुभकामनाएं दीं। आईटीओ स्थित नामांकन कार्यालय में भाजपा के उम्मीदवार तेजराम फोर, दीपाली कपूर, मनीका निश्चल और आयुषी तिवारी मौजूद थे। आदेश गुप्ता ने इस दौरान कहा कि दिल्ली में भाजपा नगर निगम में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। वो लगातार घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं। साथ ही काम के नाम पर विज्ञापन ही करते जा रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी नाराजगी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में गरीबों को मकान, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, पेरीफेरल रोड़ और मुफ्त वैक्सीन, राशन और रसोई सिलेंडर से लोग काफी खुश है।


भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने पूसा इंस्टिच्यूट जाकर मोती नगर एवं राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्रों के सभी 6 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। पांडा ने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव में खोखले प्रचार से प्रभावित नहीं होगी और भाजपा नगर निगम में अपने विगत कार्यकाल के काम के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली के गरीबों के लिए किए जा रहे कार्य के बल पर चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी।   दिल्ली भाजपा सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर ने जाम नगर में वार्ड उम्मीदवारों को आगामी निगम चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को बराबर का हक दिया है और यही कारण है कि आज दिल्ली नगर निगम चुनाव में आधे से अधिक महिलाओं को देकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि अगर दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास को अपनाने की जरुरत है।


दिल्ली भाजपा के निगम चुनाव प्रभारी आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा के वार्ड के उम्मीदवारों का नामांकन पोशंगीपुर सरकारी स्कूल में कराया। इस मौके पर आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के विधायकों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है और उसने निवर्तमान आम आदमी पार्टी के पार्षदों के भी निकम्मेपन को भी देख लिया है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताकर उसे चौथी बार विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।

– जनता भाजपा को चौथी बार निगम में चुनाव जीताएगी: बिधूड़ी
नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लाजपत नगर, आर के पुरम और बदरपुर विधानसभा के वार्डों से भाजपा उम्मीदवारों  के नामांकन में शामिल होकर सबको बधाई दी है और साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा को चौथी बार निगम में चुनाव जीताएगी और एक बार फिर से सेवा का मौका देगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने नंद नगरी डीएम कार्यालय में भाजपा के वार्ड उम्मीदवारों के नामांकन में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, उसके खोखले वादों एवं प्रचार के साथ ही अकर्मण्यता से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के सभी उम्मीदवार अंतिम मतदाता से मिलकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता पर चर्चा करेंगे तो वह पाएंगे कि 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को पराजित करेगी।

– लोगों में भाजपा के प्रति गजब उत्साह है
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी उम्मीदवारों के एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय नई दिल्ली में पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन में सम्मलित हुऐ और कहा लोगों में भाजपा के प्रति गजब उत्साह है और हमें चौथी बार लगातार निगम सेवा के लिये चुनेंगे। भाजपा के सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा में पहुंचकर अपने वार्ड उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होकर उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी है। नामांकन में प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मलहोत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अभय वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा, राजीव बब्बर, सुनील यादव सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा के वार्ड उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होकर उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments