Saturday, September 23, 2023
Homeअंतराष्ट्रीयभाजपा के नेता अपने तरीके से मना रहे हैं मोदी का जन्मदिन

भाजपा के नेता अपने तरीके से मना रहे हैं मोदी का जन्मदिन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा सप्ताह का आज तीसरा दिन
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क, सैनिटाइजर, काढ़ा, राशन किट, साड़ी, सेनेटरी पैड की वितरित
  • कई कार्यक्रम सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों को किया आयोजित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित जिले व मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 70 सेवा पहल के लिए नमो वालंटियर को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया इंचार्ज खेमचंद शर्मा ने किया था। दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा जिले में आयोजित कार्यक्रम में 101 महिलाओं को साड़ियां प्रदान की।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के सहयोग के लिए सफाई अभियान में भाग लिया। सांसद हंसराज हंस ने वृक्षारोपण कर आज दिल्ली के इकलौते 2 किलोमीटर लम्बे रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया, बादली विधानसभा क्षेत्र की झुग्गियों में रहने वाले गरीब जरूरतमंदों के बीच फल का वितरण किया और बवाना विधानसभा क्षेत्र में गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटा। दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने मॉडल टाउन बोर्ड 70 लोगों को सब्जियों के साथ सब्जियों का रिक्शा दिया, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया, महिपालपुर वॉर्ड में स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी माताओं व बुजुर्गों को चादर व खाने की सामग्री वितरित की। राजेश भाटिया ने सेवा सप्ताह के तीसरे दिन आज राजेंद्रनगर हिंदू समाज के बाहर और पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला ने वृक्षारोपण किया, स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाया एवं लोगों को भी वृक्ष भेंट की।

उत्तरी निगम में नेता सदन योगेश वर्मा ने अशोक विहार क्षेत्र में पौधारोपण किया व नागरिकों को हैंड सैनिटाइजर बांटे। वहीं, नरेला जोन के अध्यक्ष जयेंद्र डबास ने सेवा सप्ताह के तीसरे दिन वार्ड 36 रानीखेड़ा के बालाजी मंदिर, रामा विहार एवं शेर सिंह एनक्लेव मैं स्वछता के कार्यक्रम से शुरुआत की और वार्ड नंबर 38 निलोठी की मंडल अध्यक्ष एवं निगम में पूर्व प्रत्याशी कुलजीत कौर के साथ वृक्षारोपण करके कार्यक्रम का समापन किया। नरेला के बांकनेर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता अमित कुमार, आनंद प्रकाश आदि ने सफाई कार्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments