Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंभाजपा देश की आन-बान-शान से कभी समझौता नहीं करती : सचदेवा

भाजपा देश की आन-बान-शान से कभी समझौता नहीं करती : सचदेवा

– 500 से अधिक युवा और महिला वॉलंटियर भाजपा में हुए शामिल
– राजनीति और प्रशासन में अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं आप नेता

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2023 :

हम भाजपा में देश के गौरव और सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं और हम सब मिलकर दिल्ली में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगे। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को ये बाते कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधायक और पार्षद पार्टी के वॉलंटियरों को विकास के अवसरों से वंचित कर रहे हैं और राजनीति और प्रशासन में अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं। बता दें कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में राजिंदर नगर, करोल बाग और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों के 500 से अधिक युवा और महिला वालंटियर रविवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में विजय टाइटलर और डॉ. चंद्रकांता प्रमुख थे, जिन्होंने 2020 में राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से राघव चड्ढा और बाद में जून 2022 में राजिंदर नगर से उपचुनाव में दुर्गेश पाठक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अध्यक्ष सचदेवा, महासचिव योगेन्द्र चंदोलिया, सचिव नरेश ऐरन, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, एमसीडी में एलओपी सरदार राजा इकबाल सिंह और कार्यालय सचिव ब्रिजेश राय ने पार्टी के नए सदस्यों को पार्टी के रंग का पटका एवं माला पहनाई। विजय टाइटलर, ज्योति बाडिवाल और भारती रछौया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों से प्रभावित हैं और भाजपा के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर पाकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि विजय टाइटलर और डॉ. चंद्रकांता का भाजपा मे आना आम आदमी पार्टी के लिए, पूर्व विधायक राघव चड्ढा और राजेंद्र नगर से मौजूदा विधायक दुर्गेश पाठक के लिए बड़ा झटका है। सचदेवा ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है क्योंकि बड़ी संख्या में आप और कांग्रेस कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। जब हम उन सभी लोगों से बात करते हैं जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं या शामिल होने के लिए तैयार हैं तो हमें पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के अंदर ये लोग न सिर्फ ठगे गए हैं बल्कि खुद को झूठ के दलदल में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं।

आज आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में शामिल हैं :

1. विजय टाइटलर राजिंदर नगर विधानसभा के एक प्रमुख आप वालंटियर हैं जो कई सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
2. डॉ. चंद्रकांता राजिंदर नगर से आप वालंटियर हैं और एनजीओ मिरर फाउंडेशन की संस्थापक हैं।
3.  ज्योति बडिवाल ने देवनगर वार्ड से आप के चुनाव चिन्ह झाडू पर 2017 एमसीडी चुनाव लड़ा था।
4. अमरजीत सिंह जिन्होंने बुधनगर से आप के टिकट पर 2022 एमसीडी चुनाव लड़ा।
5. भारती रछौया जो नांगलोई में महिला सशक्तिकरण एनजीओ चलाने वाली ’आप’ की वॉलंटियर हैं।
6. अक्षय कुमार संयुक्त सचिव यूथ विंग दिल्ली आम आदमी पार्टी।
7. राजबीर अध्यक्ष एनजीओ मिरर फाउंडेशन
8. हेमराज राठौड़ महासचिव एनजीओ मिरर फाउंडेशन।
9. शाह आलम अध्यक्ष मुस्लिम समाज पांडव नगर आम आदमी पार्टी।
10. राजिंदर नगर में श्री किशन कुमार ’आप’ वॉलंटियर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments