Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंमुख्यमंत्री केजरीवाल बने धृतराष्ट्र, निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए नहीं आए...

मुख्यमंत्री केजरीवाल बने धृतराष्ट्र, निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए नहीं आए 938 करोड़ रूपये: महापौर

  • दिल्ली सरकार नगर निगम के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धृतराष्ट्र बने हुए है
  • दिल्ली सरकार से एक पैसा भी दिल्ली नगर निगम को नहीं मिला है

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने गुरूवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धृतराष्ट्र बने हुए है, निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने अभी तक 938 करोड़ रूपय नहीं दिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लगभग एक हफ्ते पहले प्रैस वार्ता कर यह कहा था कि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दिल्ली सरकार ने निगम को 938 करोड़ रूपय जारी कर रही है। मगर अभी तक निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार से एक पैसा भी दिल्ली नगर निगम को नहीं मिला है।


महापौर जय प्रकाश ने कहा की दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के वेतन के लिए घोषणा तो कर दी मगर दिल्ली नगर निगम को 938 करोड़ रूपय नहीं दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इसी निति की वजह से आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम वित्तीय संकट की स्थिती से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थान है और नगर निगम कों आर्थिक सहायता प्रदान करना राज्यों की नैतिक जिम्मेदारी होती है। महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार निगम निगम को पैसे ना देकर सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नगर निगम के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments