- उत्तरी ने दक्षिणी नगर निगम की मदद से चलाया विशेष अभियान
- 16 कुत्तों को पकड़ बंध्याकरण के लिए भेजा
नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने रविवार को आजादपुर मंडी में आवारा पशुओं के उपद्रव के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। विशेष अभियान के अंतर्गत 56 पशुओं, गायों और बछड़ों को पकड कर डाबर हरे कृष्ण गौशाला, सुरहेड़ा और श्री कृष्ण गौशाला, बवाना भेजा गया। इस के साथ ही 16 कुत्तों को भी पकड़ कर बंध्याकरण के लिए भेजा गया है।
निगम प्रशासन के अनुसार विशेष अभियान के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम के साथ समन्वय में 6 टीमों का गठन किया गया था। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के साथ मिल कर इस अभियान के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की थी। उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने व पशुओं को बेरहमी से रखने के लिए 11 अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे इन पशुओं के खिलाफ क्रूरता और सड़क पर दुर्घटना का खतरा शामिल है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति से आसपास के वातावरण में प्रदूषण पैदा करने वाले अपराधियों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति के आधार पर दंड लगाए जाने का भी अनुरोध किया गया है।