Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली कांग्रेस दिल्ली नगर निगम के परिसीमन का स्वागत करती है, भविष्य...

दिल्ली कांग्रेस दिल्ली नगर निगम के परिसीमन का स्वागत करती है, भविष्य में निगम चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह मजबूत है : चौ0 अनिल कुमार

चुनाव आयोग परिसीमन प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद निगम चुनावों की घोषणा करे

नई दिल्ली, 13 सितम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के परिसीमन के बाद 272 वार्डों के स्थान पर 250 वार्ड करने का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता श्री राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पहुॅचा कर संगठन को मजबूत बना रहे है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किए वार्डो के परिसीमन पर आपत्ति सुझाव देने के लिए हमने डिलिमिटेशन कमेटी बनाई हुई है, कांग्रेस पार्टी की ओर से परिसीमन में आपति और सुझाव यदि संभव होगा तो हमारी कमेटी दर्ज कराऐगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि जब परिसीमन का काम पूरा होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग जल्द से जल्द निगम चुनावों की घोषणा की करें ताकि दिल्ली के लोगों को चुने हुए प्रतिनिधि मिले।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनावों के लिए मजबूत स्थिति में है और चुनाव घोषणा से पहले ही हमने चुनाव की तैयारियां के लिए घर-घर प्रचार करना और मतदाताओं से सम्पर्क बनाने का शुरु किया है। उन्होंने कहा कि 4 सितम्बर की रामलीला मैदान की मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रैली में दिल्लीवालों की भारी संख्या में मौजूदगी से साफ संदेश मिल गया है कि आने वाले निगम चुनावों में दिल्ली की जनता भाजपा और आम आदमी पार्टी को नकराने जा रही है। दिल्ली की जनता ने भाजपा और केजरीवाल सरकार के कुशासन को अच्छी पहचान चुकी है और आने वाले समय में निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments