Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंहर दिन भाजपा कार्यकर्ता कर रहें हैं जरूरतमंदों की सेवा: मनोज तिवारी

हर दिन भाजपा कार्यकर्ता कर रहें हैं जरूरतमंदों की सेवा: मनोज तिवारी

  • जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं पहुंचा रहे हैं भोजन
  • बुधवार तक तक दिल्ली में 42 लाख 50 हजार 672 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया
  • प्रतिदिन प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन कर रहे हैं कार्यों की समीक्षा
  • हर जिले में दिन रात सेवा में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्ली : जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फूड पैकेट्स बांट रहे हैं और वाहनों के माध्यम से जरूरतमंद व गरीब लोगों के घर-घर में जाकर उन्हें भोजन पहुंचा रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में जाकर फूड पैकेट्स वितरण करने के साथ ही इन कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है। कहीं कोई भूख से परेशान न हो, इसके लिए जनसेवा की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी अलग-अलग इलाकों में भोजन वितरण कर रहे हैं। प्रतिदिन हजारों भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में बने सामुदायिक रसोईघर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाखों लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं और साथ ही भोजन की गुणवत्ता का भी ध्यान रख रहे हैं। एक दिन के भीतर एक लाख से ज्यादा भोजन के पैकेट्स बांटे जा रहे हैं और हर दिन नया स्थान चिन्हित किया जा रहा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क भोजन पहुंचाया जा सके।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 42 लाख 50 हजार 672 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 21 अप्रैल को 1 लाख 96 हजार 008 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 23 हजार 543 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 19 हजार 551 लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 99 हजार 496 लोग, केशवपुरम के 6 लाख 69 हजार 436, नजफगढ़ के 2 लाख 56 हजार 880, उत्तर पश्चिमी के 3 लाख 76 हजार 473, बाहरी दिल्ली के 2 लाख 11 हजार 274, दक्षिणी दिल्ली के 2 लाख 62 हजार 855, महरौली के 3 लाख 76 हजार 473, मयूर विहार के 1 लाख 66 हजार 697, शाहदरा के 63 हजार 437, नवीन शाहदरा के 2 लाख 29 हजार 731, उत्तर पूर्वी के 4 लाख 98 हजार 510, नई दिल्ली के 2 लाख 63 हजार 271, करोल बाग के 3 लाख 62 हजार 460, चांदनी चैक के 3 लाख 46 हजार 975 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments