Homeटेक्नोलॉजीभारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान ने किसान दिवस पर किया किसानों का सम्मान

भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान ने किसान दिवस पर किया किसानों का सम्मान

Indian Agricultural Research Institute honored the farmers on Farmer’s Day

  • देश में हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2022 : भारतीय कृषि एवं किसानों के उत्थान में श्री चौधरी चरण सिंह जी के अद्वितीय योगदान को देखते हुए शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान प्ररिषद – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में “किसान दिवस एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन सुज्जानपुर आखाडा, गाज़ियाबाद (उ.प्र.) में आस-पास के गांवों के किसानों के साथ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवीन्द्रनाथ पडारिया, संयुक्त निदेशक (प्रसार) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल गौतम सदस्य जिला पंचायत उपस्थित थे। बता दें कि श्री चौधरी चरण सिंह जी के अद्वितीय योगदान के लिए उनके स्मरण में देश हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाता है।

इस अवसर पर अखाड़ा एवं आस-पास के गाँवों के लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। “किसान दिवस” के सुअवसर पर आधुनिक तकनीकों उपयोग एवं उन्नतशील कृषि को प्रोत्साहन करने हेतु 10 नवोन्मेषी किसानों को सम्मानित भी किया गया। जिला पंचायत के सदस्य अनिल गौतम, ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा पूसा संस्थान से जुड़ने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में डॉ. निर्मल चंद्रा, प्रधान वैज्ञानिक (प्रभारी, कैटैट); डॉ. जे पी सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (कीट विज्ञान); डॉ. एम एस सहारन, प्रधान वैज्ञानिक (पादप रोग विज्ञान); डॉ. राज सिंह, अध्यक्ष (सस्य विज्ञान); डॉ. सुनील पब्बी, अध्यक्ष (सूक्ष्म जीव संभाग) तथा डॉ. एन वी कुंभारे, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी एटिक उपस्थित रहे।

भारतीय कृषि एवं किसानों के उत्थान में श्री चौधरी चरण सिंह जी के अद्वितीय योगदान के लिए उनके स्मरण में देश हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन भारत अपने 5वें प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन पर उनको नमन करता है,जिन्होंने भारतीय किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की। भारतीय कृषि अनुसंधान प्ररिषद – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 23 दिसंबर, 2022 को “किसान दिवस एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन सुज्जानपुर आखाडा, गाज़ियाबाद (उ.प्र.) में आस-पास के गांवों के किसानों के साथ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवीन्द्रनाथ पडारिया, संयुक्त निदेशक (प्रसार) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल गौतम सदस्य जिला पंचायत उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read