- उत्तरी में जय प्रकाश, दक्षिणी में अनामिका और पूर्वी में निर्मल जैन बनेंगे महापौर
- 24 जून 2020 को होंगे महापौर, उप-महापौर पद पर चुनाव
- स्थायी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भी होंगे चुनाव
नई दिल्ली : दिल्ली के तीनों नगर निगमों में जेएएन के नाम से महापौर बनेंगे। यानि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में अनामिका मिथिलेश और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में निर्मल जैन। इन्होंन बुधवार को नामांकन अंतिम दिन अपने मुख्यालय के सचिव कार्यालय में महापौर पद पर नामांकन पत्र भरा। इसके साथ ही उप-महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों आदि ने भी नामांकन-पत्र भरे गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा घोषित नाम आगामी 24 जून 2020 को चुनाव में ये नाम निविरोध चुने जाएंगे।
निगम प्रशासन के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने तीनों निगमों के उपमहापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नेता सदन और निगम जोन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। उत्तरी निगम उप-महापौर रितु गोयल, स्थायी समिति अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी व उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, नेता सदन योगेश शर्मा, साथ ही नरेला जोन अध्यक्ष जयेंद्र डबास, उपाध्यक्ष सविता खत्री, केशवपुरम जोन अध्यक्ष जोगीराम जैन, उपाध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, रोहिणी जोन अध्यक्ष आलोक शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज बाला जैन, करोल बाग जोन अध्यक्ष तेजराम फौर, उपाध्यक्ष बबीता भरीजा, सिविल लाइन जोन अध्यक्ष राजा इकबाल, उपाध्यक्ष कल्पना झा शामिल है। सिटी एसपी के जोन अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
दक्षिणी निगम में उप-महापौर पद के लिए सुभाष भड़ाना, स्थायी समिति अध्यक्ष राजदत्त गहलोत व उपाध्यक्ष तुलसी जोशी, नेता सदन नरेंद्र चावला और नजफगढ़ जोन अध्यक्ष सुमन डागर, उपाध्यक्ष सुषमा गोदारा, साउथ जोन अध्यक्ष नंदिनी शर्मा, उपाध्यक्ष माया बिष्ट, पश्चिमी जोन अध्यक्ष कर्नल बीके ओबरॉय, उपाध्यक्ष रीता ओबरॉय ,सेंट्रल जोन अध्यक्ष पूनम भाटी व उपाध्यक्ष विनोद करोतिया नामों को उम्मीदवार के रूप में सूची में जारी किया गया है। पूर्वी निगम में उप-महापौर के पद के लिए हरि प्रकाश बहादुर, स्थायी समिति अध्यक्ष सतपाल सिंह व उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, नेता सदन प्रवेश शर्मा, शाहदरा साउथ जोन अध्यक्ष भावना मलिक व उपाध्यक्ष शशि चंदना, शाहदरा उत्तरी जोन अध्यक्ष के.के. अग्रवाल व उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी के नाम घोषित किए गए हैं।