Thursday, March 28, 2024
Homeताजा खबरेंकेजरीवाल अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते : भाजपा

केजरीवाल अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते : भाजपा

  • आप नेताओं द्वारा संविधान का अपमान करने के विरोध में भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
  • दिल्ली भाजपा नेताओं ने प्रदेश के 16 विभिन्न स्थानों पर खोली आप की पोल

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2023 : दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने दिल्ली के 16 प्रमुख चौराहों पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा निगम सदन के अंदर बाबा भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान का अपमान करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। आईटीओ चौक पर युवा मोर्चा के महामंत्री संदीप सहरावत के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल सम्मलित हुऐ। इस दौरान सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि हमारी मांग है कि जिन आप नेताओं ने निगम के सदन के अंदर संविधान की गरिमा को तार तार करने का प्रयास किया है, उन्हें चिन्हित कर सदन से निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध प्रदर्शन इस बात का साफ संदेश है कि आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी को दिल्ली बर्दास्त नहीं करने वाली है। अगर केजरीवाल और उनकी पार्टी के अंदर फूट है तो उसकी सज़ा दिल्ली की जनता क्यों भुगते।

सचदेवा ने कहा कि आखिर केजरीवाल की पार्टी 134 पार्षदों के साथ निगम के सदन में पहुंची है तो उन्हें किस बात का डर है। केजरीवाल को भी पता है कि उनकी पार्टी में फूट पड़ चुकी है क्योंकि दो दो मेयर प्रत्याशी और उपमहापौर प्रत्याशी उनकी पार्टी से हैं। अपनी उस फूट और हार को बचाने के लिए सदन में गुंडागर्दी की गई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता मुहतोड़ जवाब देगी और वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते हैं।

युवा मोर्चा के महामंत्री सुमित यादव के संयोजन में आजादपुर चौक पर, मोर्चा महामंत्री सागर त्यागी के संयोजन में अक्षरधाम चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव भाटी की संयोजन में मोती बाग चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय उपस्थित थे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र सिंह रविकांत की संयोजन में कृष्णा नगर में हुए विरोध प्रदर्शन में

प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित थे। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र डेढ़ा की संयोजन में विकास मार्ग पर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री एवं पार्षद नीमा भगत उपस्थित रहीं। ओबीसी मोर्चा द्वारा मंगोलपुरी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके संयोजक रामवीर सिंह सैन थे। पूर्वांचल मोर्चा द्वारा सीलमपुर और खजूरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके संयोजक मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा एवं अनुपम पाण्डेय थे। किसान मोर्चा द्वारा छतरपुर चौक महरौली और, मधुवन चौक और पीरागढ़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसका संयोजन क्रमश अनूप चौधरी, राजपाल राणा और विजय लाकड़ा ने किया। वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चिराग दिल्ली, शास्त्री नगर चौक और जनकपुरी डिस्ट्रिक सेंन्टर पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके संयोजक क्रमश जितेन्द्र कुमार, नरेन्द्र बबेरवाल और सी एल मीना थे जिसे शास्त्री नगर पर पूर्व महापौर जय प्रकाश ने सम्बोधित किया। जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कारी मोहम्मद हारुन की संयोजन में मजनू का टीला पर विरोध प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments