Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयकेजरीवाल सरकार को चुनाव आते ही यमुना सफाई की आती है याद...

केजरीवाल सरकार को चुनाव आते ही यमुना सफाई की आती है याद : आदेश गुप्ता


नवरात्रि से प्रदेश भाजपा यमुना सफाई कार्यक्रम की शुरुआत करेगी
– दिल्ली में लगभग 54 हजार लोग सिर्फ प्रदूषण के कारण अपनी जान गवां बैठे

नई दिल्ली

सिर्फ यमुना की सफाई का ढोंग करने वाली केजरीवाल सरकार को चुनाव आते ही यमुना सफाई की याद आती है और चुनाव खत्म होते ही फिर से वही स्थिति बन जाती है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को वज़ीराबाद के सूर घाट पर यमुना आरती के बाद उक्त बाते कहीं। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई में केजरीवाल सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। दिल्ली के अंदर सीवर का पानी आता है पर सरकार द्वारा लगाई गई एक भी एसटीपी प्लांट इस समय काम नहीं कर रहा है।


     प्रदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण की राजधानी बनाने वाले अरविंद केजरीवाल मौन होकर देखते रहे और दिल्ली में लगभग 54 हजार लोग सिर्फ प्रदूषण के कारण अपनी जान गवां बैठे। इसलिए यमुना की सफाई की जिम्मेदारी भाजपा ही लेगी क्योंकि दिल्ली सरकार से सिर्फ झूठे वादे ही हो सकते है काम नहीं। भाजपा कार्यकर्ता पहले नवरात्रे से यमुना के हर एक घाट की सफाई करेंगे। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि दिल्ली के लोगों को जीवन देने वाली मां यमुना का जल हमेशा स्वच्छ रहे क्योंकि भगवान श्री कृष्ण की आत्मा यमुना में बसती है। यमुना आरती में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  गुप्ता के अलावा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय, कार्यक्रम संयोजक कपिल गर्ग सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments