Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंMCD के DBC कर्मियों ने आश्वासन के बाद हड़ताल की खत्म

MCD के DBC कर्मियों ने आश्वासन के बाद हड़ताल की खत्म

  • निगम के 3500 डीबीसी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं भूख हड़ताल थे

नई दिल्ली, 9 नवम्बर 2022: उत्तरी दिल्ली नगर निगम पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बुधवार को बताया कि दिल्ली नगर निगम के डीबीसी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुछ दिनों से हड़ताल पर थे और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती के आश्वासन के बाद डीबीसी कर्मियों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी है। पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी मुद्दों पर सकारात्मक रूप से चर्चा हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। जय प्रकाश ने बताया कि डीबीसी कर्मियों के सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया है, जिस के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने और कार्य को सुचारू रूप से करने का फैसला किया है।

इसे लेकर एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि निगम के 3500 डीबीसी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं भूख हड़ताल थे, बुधवार को आयुक्त ज्ञानेश भारती और पूर्व महापौर जयप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई और अपनी मांगों के समर्थन में समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिसमें डीबीसी कर्मियों को 9 मार्च 2022 के ऑर्डर इंप्लीमेंट करने के लिए सहमति बनी साथ ही जिन डीबीसी कर्मियों को करुणामूलक आधार पर नौकरियां दी जानी थी उसके लिए भी सहमति बनी। बुधवार से सभी डीबीसी कर्मचारी अपनी सेवाएं शुरू कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments