Homeताजा खबरेंआरएमआर कर्मचारी टीम एनडीएमसी का महत्वपूर्ण हिस्सा है : उपाध्याय

आरएमआर कर्मचारी टीम एनडीएमसी का महत्वपूर्ण हिस्सा है : उपाध्याय

  • जंतर मंतर पर आयोजित रैली में सतीश उपाध्याय ने लिया भाग

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2022: नियमित मस्ट्रोल कर्मचारी (आर.एम.आर.) टीम नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शुक्रवार को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में स्थित नियमित आरएमआर द्वारा की जा रही प्रदर्शन/रैली में भाग लेने के दौरान उक्त बातें कही। उपाध्याय ने कहा कि आप लोगों की कुछ शिकायतें और परेशानियां भी है और हम उनका समय समय पर निवारण भी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ कोई राजनीति नहीं कर रहा अपितु मेरी सहानुभूति हृदय से आपके साथ है और जैसा ही गृह मंत्रालय – भारत सरकार फैसला लेगी हम बिना विलम्ब स्थायीकरण के विषय पर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि परिषद् समय-समय आरएमआर कर्मियों के कल्याण हेतु कार्यरत हैं।

इस अवसर पर उपाध्याय ने एक आरएमआर कर्मचारी महिला का फूलों से स्वागत भी किया। उपाध्याय ने कहा कि कोविड महामारी के बाद आज हम लोग एक बार फिर से इस तरह यहाँ एकत्रित सिर्फ मोदी सरकार के सतर्क प्रयासों से हो पाए हैं। सरकार ने जिस तरह कोरोना बीमारी और उसके निवारण हेतु टीके की उपलब्धता कराई यह कार्य वाकई काबिले तारीफ है और इसी वजह से आज हम लोग एक बार फिर एकत्रित हो पाए हैं। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ भारत देश में ही संभव है जहाँ एक आदिवासी छोटे से गाँव से चलकर आज वह देश के उच्च पद पर विराजमान हैं जो की अपने आप में एक प्रशंसनीय यात्रा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read