Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंश्री केशव रामलीला कमेटी ने किया 40 फुट ऊंचे विशाल ताड़का के...

श्री केशव रामलीला कमेटी ने किया 40 फुट ऊंचे विशाल ताड़का के पुतले का दहन

  • बुराई ताड़का की तरह कितनी भी बड़ी क्यों न हो आखिरकार उसका अंत बुरा होता है
  • दशहरे के दिन रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के साथ सनातन विरोधियों के विशाल पुतले दहन किए जाएंगे

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2023 : पीतमपुरा के नेताजी सुभाष पैलेस पर आयोजित श्री केशव रामलीला कमेटी ने मंगलवार को 40 फुट ऊंचा विशाल ताड़का का पुतला दहन किया। ताड़का दहन होते ही दर्शकों से खचाखच भरा पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि रामलीला को देखने के साथ हम सब को श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। कमेटी का उद्देश्य युवा पीढी को सनातन संस्कृति से परिचित कराना व यह सन्देश देना है कि बुराई ताड़का की तरह कितनी भी बड़ी क्यों न हो आखिरकार उसका अंत बुरा होता है। गोयल ने बताया कि 19 अक्टूबर को पीतमपुरा के इसी रामलीला मैदान में जहां दर्शकों को लंका दहन का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा, वहीं दशहरे के दिन रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के साथ सनातन विरोधियों के विशाल पुतले दहन किए जाएंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक के कुछ नेताओं की और से लगातार दिए जा रहे सनातन विरोधी बयान सुनाई दे रहे हैं, जिसकी प्रतिक्रिया में कमेटी ने रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के साथ सनातन विरोधियों का पुतला दहन करने की घोषणा की है।

आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर व लक्ष्मण- परशुराम संवाद की लीला का मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत किया। कंप्यूटरराइड यंत्रों, लेजर लाइट व एलईडी स्क्रीन के सहयोग से भव्य एवं खूबसूरत महल दिखाया गया। जहां सीता स्वयंवर की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए तो वही लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला देख दर्शक रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा में कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि राम का आदर्श ही मानव चेतना का उत्कर्ष है हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट के तत्वाधान में रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, परशुराम- लक्ष्मण संवाद, श्री राम बारात, राज दशरथ के द्वारा कुलगुरु वशिष्ठ से परामर्श करके श्री राम जी के राज्याभिषेक की घोषणा तक की लीला का मंचन हुआ। रामलीला के अवलोकनार्थ अपमा अध्यक्ष विनय नारंग अपनी टीम के साथ लीला स्थल पर प्रभु श्री राम जी की लीला के अवलोकनार्थ के लिए पधारे जिनका स्वागत लीला के महामंत्री जत्थेदार अवतार सिंह ने किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments