Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयहज़ारों की संख्या में किसान कल विरोध प्रदर्शन के साथ करेंगे मुख्यमंत्री...

हज़ारों की संख्या में किसान कल विरोध प्रदर्शन के साथ करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं विधायक भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 19 मार्च। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं दिल्ली के हज़ारों किसान कल मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, केंद्रीय मंत्री सहित दिल्ली भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी की मौजूद रहेंगे। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने बताया कि सुबह 10 बजे से चंदगी राम अखाड़ा से विरोध प्रदर्शन शुरु होकर मुख्यमंत्री आवास तक जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पालम 360 खाप महापंचायत गांव के हज़ारों किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कल इकट्ठा होंगे।

विनोद सहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर बैठने के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल ना ही बात करने को तैयार हुए और ना ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी हम किसानों से मिलने तक आया। किसानों के धैर्य अब टूट चुका है इसलिए कल मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के बावजूद किसानों को उनका मूलभूत अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है। किसानों द्वारा ट्रैक्टर, खाद एवं अन्य कृषि संबंधि उपकरण खरीदने में कोई सब्सिडी नहीं मिलती और कमर्शियल दर पर उनसे सिंचाई के लिए बिजली शुल्क लिए जा रहे हैं जो कि न सिर्फ अन्नदाताओं के साथ अन्याय है बल्कि केजरीवाल का किसानों के प्रति रवैया मानवीय को शर्मसार करने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments