Saturday, September 7, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयकेजरीवाल और मालिवाल आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं: आदेश गुप्ता

केजरीवाल और मालिवाल आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं: आदेश गुप्ता

  • महिला सुरक्षा आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो का प्रमुख मुद्दा था लेकिन आज जब आम आदमी पार्टी के ही नेता, कार्यकर्ता महिला अपराध में संलिप्त होते हैं तो मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर तमाम वरिष्ठ नेता चुप्पी साध लेते हैं
  • महिला सुरक्षा के लिए बसों मार्शल की तैनाती, पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की बात करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल गिरफ्तारी के 24 घंटे बीत जाने पर भी रेप आरोपी मुकेश टोकस पर कोई कार्रवाई करते हुए नहीं दिख रहे हैं
  • जब रेप आरोपी आम आदमी पार्टी का नेता है तो स्वाति मालीवाल भी चुप हैं, क्योंकि दिल्ली महिला आयोग भी मुख्यमंत्री केजरीवाल के इशारे और राजनीतिक एजेंडे पर ही काम करती है
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आम आदमी पार्टी नेताओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सम्मानित करते हैं
  • दिल्ली भाजपा यह मांग करती है कि आम आदमी पार्टी के उन तमाम नेताओं पर कार्रवाई की जाए जो महिला अपराध में संलिप्त है और मुकेश टोकस को पार्टी से निष्कासित किया जाए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की महिला विरोधी मानसिकता और महिला अपराध में संलिप्त आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई न करने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में वीडियो दिखा गया जो आम आदमी पार्टी के नेताओं के महिला विरोधी कारनामों की गवाही देता है। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर झा, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट व अधिवक्ता पूजा सूरी, ऋचा पांडे मिश्रा व मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि महिला सुरक्षा आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो का प्रमुख मुद्दा था लेकिन आज जब आम आदमी पार्टी के ही नेता, कार्यकर्ता महिला अपराध में संलिप्त होते हैं तो मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर तमाम वरिष्ठ नेता चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने बताया कि आज आरके पुरम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आगमन पर विरोध जताया और आम आदमी पार्टी के आर के पुरम विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री मुकेश टोकस मुकेश टोकस को निष्कासित करने की मांग की, लेकिन सिर्फ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक शब्द भी नहीं कहा। महिला सुरक्षा के लिए बसों मार्शल की तैनाती, पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की बात करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल गिरफ्तारी के 24 घंटे बीत जाने पर भी रेप आरोपी मुकेश टोकस पर कोई कार्रवाई करते हुए नहीं दिख रहे हैं। महिला सुरक्षा के दावे करने वाली केजरीवाल सरकार अपनी पार्टी के नेताओं से महिलाओं को नहीं बचा पा रही।

गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति करनी है तो, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तुरंत पहुंच जाती हो लेकिन अब जब रेप आरोपी आम आदमी पार्टी का नेता है तो स्वाति मालीवाल भी चुप हैं क्योंकि दिल्ली महिला आयोग मुख्यमंत्री केजरीवाल के इशारे और राजनीतिक एजेंडे पर ही काम करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली महिला आयोग को आदेश देना चाहिए कि अपने नेता पर तुरंत कार्रवाई करे।

गुप्ता ने कहा कि रेप के आरोप में गिरफ्तार मुकेश टोकस विधायक के रिश्तेदार है, एवं मुख्यमंत्री केजरीवाल, संजय सिंह, गोपाल राय सहित आम आदमी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे संबंध है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आम आदमी पार्टी नेताओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सम्मानित करते हैं, जैसे कि दुर्गेश पाठक और संजय सिंह जिस पर आम आदमी पार्टी की ही 52 महिला कार्यकर्ताओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन केजरीवाल ने संजय सिंह को राज्यसभा सांसद और दुर्गेश पाठक को विधानसभा प्रत्याशी बनाकर सम्मानित किया। दिल्ली भाजपा यह मांग करती है कि आम आदमी पार्टी के उन तमाम नेताओं पर कार्रवाई की जाए जो महिला अपराध में संलिप्त है और मुकेश टोकस को पार्टी से निष्कासित किया जाए।

पूनम पाराशर झा ने कहा कि दिल्ली उस घटना को भी नहीं भूली है जब राशन कार्ड बनवाने के नाम पर आम आदमी पार्टी के नेता संदीप कुमार ने एक महिला के साथ रेप किया था, इससे संबंधित एक सीडी भी सामने आई थी। जिस तरह आम आदमी पार्टी के नेता ही महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं, उसे पूरी दिल्ली शर्म की दृष्टि से देख रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को अब अपनी आंखें खोल कर देखना चाहिए कि सामाजिक मुद्दों पर बनी आम आदमी पार्टी अब महिला अपराध में संलिप्त नेताओं की पार्टी बनकर रह गई है।

योगिता सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती जिस पर अपनी गर्भवती बीवी के साथ मारपीट, पब्लिक सर्वेंट को प्रताड़ित करने के लिए आरोप लगा था। यहां तक कि सोमनाथ भारती ने लाइव डिबेट में टीवी एंकर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया लेकिन आज तक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। टीना शर्मा ने कहा कि दिवंगत संतोष कोली को न्याय दिलाने और सीबीआई जांच का प्रलोभन देकर करोड़ों का चंदा इकट्ठा करने वाली आम आदमी पार्टी ने आज तक उन्हें न्याय नहीं दिलाया। न्याय के लिये उनकी मां धक्के खाती रही लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनकी सुध तक नहीं ली। वही आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता अलका लांबा को भी उनके पार्टी के लोगों ने ही प्रताड़ित किया जिससे सभी भलीभांति परिचित हैं। बात-बात पर भूख हड़ताल करने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रेप आरोपी मुकेश टोकस के मुद्दे पर कहीं नहीं दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली महिला आयोग का यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।

पूजा सूरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सोनी मिश्रा के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ, सोनी मिश्रा ने आरोपी शरद चैहान, रमेश भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार, दिलीप पांडे से मुख्यमंत्री केजरीवाल तक लगाई, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आप आरोपियों से समझौता कर लो। सोनी मिश्रा लगातार कहती रही कि वह आत्महत्या कर लेगी और अंत में परेशान होकर सोनी मिश्रा ने आत्महत्या कर ली और उसे आज तक न्याय नहीं मिला है। 2016 के सितंबर में इस मामले की चार्जशीट दाखिल हुई थी लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी इस केस का ट्रायल भी नहीं शुरू हुआ।

ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं, यह महिलाओं के सम्मान की बात है। महिला अपराध के आरोपियों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमदर्दी रखते हैं इसलिए निर्भया के आरोपियों को भी बचाने के लिए उन्होंने वकीलों की फौज लगा दी थी। मैं पूछना चाहती हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली की महिलाओं से क्या तकलीफ है, अपनी पार्टी में महिला अपराध में संलिप्त नेताओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पद देकर सम्मानित क्यों करते हैं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments