Homeताजा खबरेंजरूरतमंदों तक बिना देरी के भोजन पहुंचा रहें हैं कार्यकर्ता : मनोज...

जरूरतमंदों तक बिना देरी के भोजन पहुंचा रहें हैं कार्यकर्ता : मनोज तिवारी

  • जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत जारी है मदद
  • भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता कर रहे हैं सेवा

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रदेश के नेतृत्व में चलाए जा रहे जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत दिल्ली के लाखों जरूरतमंद व गरीब लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रतिदिन लोगों को सुबह-शाम प्रसाद पहुंचाया जा रहा है। इस संकट के समय में उनका ये प्रयास सराहनीय है। उन्होंने स्वयं भी सेवा परमो धर्म के भाव के साथ जरूरतमंदों तक जाने वाले प्रसाद को स्वयं बनाकर मंदिर में सेवा की।

मनोज तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विषम परिस्थिति में सभी लोग लॉकडाउन के चलते अपने-अपने घरों में हैं, ऐसे में कई बेसहारा और गरीब तबके के लोगों को खाने-पीने में परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार लोगों को खाना खिला रही है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता इस नेक काम में अपना योगदान दे रहे हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता की ओर से चलाए जा रहे भोजन केंद्रों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों के सफाई-कर्मचारियों का सम्मान किया व सभी कर्मचारियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + six =

Must Read