Friday, July 26, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली में जगह जगह मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

दिल्ली में जगह जगह मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

– सतीश उपाध्याय ने खान मार्केट, नई दिल्ली में एनजीओ चिंतन के सहयोग से आयोजित “जीरो वेस्ट दिल्ली“ कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

  • – नरेला जोन के विभिन्न वार्डो में वृक्षारोपण का कार्य किया।

नई दिल्ली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली में जगह जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नरेला स्थित राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में सभी संकायों, कर्मियों और छात्रों  ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधारोपण समारोह के तहत पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़/पौधे लगाने की बात कही।  दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पर्यावरण अध्ययन विभाग ने गार्डन कमेटी के सहयोग से अपने परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत प्रथाओं के महत्व को रेखांकित करना था। इस पौधारोपण अभियान में संकाय, कर्मियों और विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी रही। इस अवसर पर एसओएल के प्रिंसिपल प्रो. अजय जायसवाल भी उपस्थित रहे। इसके बाद प्रो. पायल मागो ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को भी पौधा भेंट करके विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने खान मार्केट, नई दिल्ली में एनजीओ चिंतन के सहयोग से आयोजित “जीरो वेस्ट दिल्ली“ कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण और खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे। उपाध्याय ने कचरा संग्रहण प्रयासों में योगदान देने और दिल्ली को जीरो वेस्ट सिटी बनाने की दिशा में काम करने के महत्व पर जोर दिया।

दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग एवं उद्यान विभाग ने नरेला जोन के विभिन्न वार्डो में वृक्षारोपण का कार्य किया। इस कार्यक्रम में नरेला जोन डीसी पवन कुमार, डीएचओ डॉ. अजय हांडा, सहायक निदेशक उद्यान विजय कुमार ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पेड़ों के महत्व की जानकारी दी। यहां नीम, आम, जामुन, पापड़ी, अशोक, अर्जुन एवं पिलखन आदि के 2000 पौधारोपण की बात कही। इस दौरान गैर-सरकारी संस्था ड्रीम सोशल वेलफेयर कौशल विकास संगठन, टैलेंट ऑफ इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश सिंह योगी, ज्योति रूहल, मलेरिया निरीक्षक मनोज आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments