Saturday, October 26, 2024
Homeमनोरंजनइमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर कर बदला अपना...

इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर कर बदला अपना नाम

नई दिल्ली, जे4एन। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ को रिलीज़ हुए सात साल हो गए हैं। फिल्म के सात साल पूरे होने पर श्रद्धा कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। श्रद्धा ने बॉलीवुड में डेब्यू तो साल 2010 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘तीन पत्ती’ से किया था, लेकिन इस फिल्म से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 2013 में वो मोहित सुरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ में नज़र आईं और इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। न सिर्फ फिल्म, बल्कि इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए। श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। आज इस फिल्म की रिलीज़ को सात साल हो चुके हैं, और श्रद्धा कपूर ने फिर उन दिनों को याद किया है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है जिसमें वो और आदित्य नजर आ रहे हैं। इस कोलाज में श्रद्धा और आदित्य के फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स हैं और उस पर लिखा है ‘7 Years of Ashiqui 2’। कोलाज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक थैंक्स नोट भी लिखा है। श्रद्धा ने लिखा, ‘आज आशिकी 2 की रिलीज़ को सात साल हो गए। जिंदगी के सबसे खूबसूरत तोहफे के लिए शुक्रिया मोहित सुरी, विशेष फिल्म्स मुझपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया, शगुफ्ता रफीक इतना खूबसूरत लिखने के लिए शुक्रिया और थैंक्यू आदित्य रॉय कपूर इतने शानदार को स्टार होने के लिए, और उन सभी  लोगों का शुक्रिया जिन्होने फिल्म को अपना सबकुछ दिया। जिन्होंने भी इस फिल्म को इतना प्यार दिया उन सभी का शुक्रिया’।

श्रद्धा इस फिल्म से कितनी जुड़ी हुई हैं इस बात का पता इसी से चलता है कि उन्होंने अपना नाम ही बदल दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नाम ‘आरोही’ रख लिया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर का नाम ‘आरोही’ ही था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments