Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंकच्चे सपने बेचना चाहती थी महापौर, भाजपा के विरोध के बार सदन...

कच्चे सपने बेचना चाहती थी महापौर, भाजपा के विरोध के बार सदन बैठक की स्थगित : प्रवीण शंकर

  •  महापौर का कच्चे सपने बेचने का सिलसिला हुआ बेनकाब
  •  बैठक में 5000 कर्मियों के नियमितीकरण एवं 3112 डी.बी.सी. कर्मियों को एम.टी.एस. में समाहित करने जैसे प्रस्ताव लाए जाने की थी तैयारी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2023 :
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने बिना ऐजेंडा लाये दिल्ली नगर निगम की असंवैधानिक बैठक बुलाई थी जिसका भाजपा ने विरोध किया। भाजपा के विरोध के बाद महापौर ने सपने बेचे कि आज की बैठक में 5000 कर्मियों के नियमितीकरण एवं 3112 डी.बी.सी. कर्मियों को एम.टी.एस. में समाहित करने जैसे प्रस्ताव लाये जायेंगे आदि। भाजपा प्रवक्ता कपूर ने कहा है कि जिन 5000 कर्मियों के नियमित करने का दावा महापौर कर रही हैं वह भाजपा प्रशासन ने ही कर दिया था, वर्तमान महापौर सेवा वरीयता तय करने को नियमितीकरण का तोहफा बताकर जनता को गुमराह कर रही हैं।

भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह सब घोषणाएं बिना संवैधानिक निगम एक्ट व्यवस्थाओं को समझे परखे की गईं पर जब आज महापौर को समझ आया कि यह घोषणाऐं बिना संवैधानिक तैयारी के कम से कम अभी लागू नहीं की जा सकती तो अब सदन की बैठक स्थगित करने की घोषणा कर महापौर एवं नेता सदन पार्षदों, कर्मचारियों, मीडिया एवं जनता से मुंह छुपा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments