Wednesday, April 17, 2024
Homeताजा खबरेंलाॅकडाउन में 9 सौ किसानों को बांटा गया धान का बीज

लाॅकडाउन में 9 सौ किसानों को बांटा गया धान का बीज

  • राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान : किसानों का भी ध्यान रख रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत पूसा संस्थान परिसर स्थित राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के सौजन्य से लगभग 9 सौ किसानों को पूसा बासमती 1637 का बीज निशुल्क वितरित किया गया। राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. महेश राव ने बताया कि यह बीज वितरण कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित उप परियोजना अनुसूचित आदिवासी तथा मेरा गांव मेरा गौरव योजना के अंतर्गत प्रगतिशील किसान प्रीतम सिंह एवं दीपक चौहान के सहयोग से आयोजित किया गया।

मई माह के अंत तक जनपद बुलंदशहर तथा गौतम बुद्ध नगर के करीब 900 किसानों को इसका लाभ मिला। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत डॉ संजय सिंह ने कहा कि लाॅक डाउन के चलते देश के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिशा निर्देशन में उक्त प्रगतिशील किसानों ने गांवों के किसानों में सामाजिक दूरी बनाते हुये बीज वितरित किया। इस दौरान कोरोना के खिलाफ जंग में ग्रामीणों तथा किसानों ने सरकार की नीतियों को सफल बनाने में सहयोग दिया। प्रगतिशील किसानों ने बताया कि इसके अलावा किसानों की हर संभव मदद के लिए प्रयास किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments