Saturday, April 27, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयभगवान बुद्ध पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर जय किशन के...

भगवान बुद्ध पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर जय किशन के नेतृत्व में आयोजित हुई विशाल शोभा यात्रा

  • जलेबी चौक सुल्तानपुरी व अंबेडकर पार्क में भंडारे का आयोजन भी किया
  • हम सभी को भगवान बौद्ध के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए

नई दिल्ली 16 मई 22: भगवान बुद्ध पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर सोमवार को सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व सचिव एआईसीसी जय किशन के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में राहुल ढाका, वरुण ढाका सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व भगवान बुद्ध के अनुयायी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुल्तानपुर माजरा ब्लॉक कांग्रेस कमिटी व बौद्ध महासभा मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय भारती ने किया। इसमें सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, किराड़ी, ज्वालापुरी आदि के कार्यकर्त्ता भी थे। उपाध्यक्ष जय किशन ने इस अवसर पर जलेबी चौक सुल्तानपुरी व अंबेडकर पार्क में भंडारे का आयोजन भी किया।

इस शोभा यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार, चन्दन सिंह, एहशान अली, प्रमोद कुमार, अमित कुमार मिश्रा, दीपक चुन्नीलाल, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। जय किशन ने बौद्ध भगवान के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके अनुयायियों को शुभ कामनायें देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान बौद्ध के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए व उनके आदर्शाे का पालन करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि भगवन बौद्ध किसी एक जाति या धर्म से संयोग नहीं रखते थे, उनके लिए हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म एक थे। कार्यक्रम के आयोजन में सभी सहयोगियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

उपाध्यक्ष जयकिशन ने कहा कि कांग्रेस व दलित वर्गों से जुड़ी सामाजिक संस्थाए देश के सभी धर्म गुरुओं और महापुरुषो का जन्म दिवस देश की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए मनाते रही है। उन्होंने महात्मा बौद्ध के उपदेश आदर्श व उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आहवान किया और कहा कि यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments