Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंनिरीक्षण के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बढाया भाजपा कार्यकर्ताओं का...

निरीक्षण के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बढाया भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल

  • जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बने केंद्रों का लिया जायजा
  • प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सामुदायिक रसोई केंद्रों का जायजा लिया
  • शनिवार तक दिल्ली में 34 लाख 31 हजार 450 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत केंद्रों को निरीक्षण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने विभिन्न क्षेत्रों के सामुदायिक रसोई का जायजा लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद के लिए सतर्कता और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता निरंतर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि लॉकडाउन दौरान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संपूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से समाज सेवा कार्य में जुटा हुआ है।

दिल्ली में भाजपा ने जरूरतमंदों को अब तक 10 लाख से ज्यादा राशन किट और 25 लाख से अधिक फूड पैकेट वितरित किए हैं। भोजन तैयार करने के लिए सामुदायिक किचन भी चलाए जा रहे हैं और भोजन तैयार करने से लेकर इसे वितरित करने में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित है और संकट के समय में उनके साथ खड़ा है।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 34 लाख 31 हजार 450 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 17 अप्रैल को 1 लाख 93 हजार 978 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 893 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 13 हजार 871 लाभान्वित हुए। जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 48 हजार 376 लोग, केशवपुरम के 5 लाख 46 हजार 442, नजफगढ़ के 2 लाख 80 हजार 697, उत्तर पश्चिमी के 2 लाख 80 हजार 697, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 63 हजार 439, दक्षिणी दिल्ली के 2 लाख 11 हजार 616, महरौली के 3 लाख 21 हजार 714, मयूर विहार के 1 लाख 36 हजार 262, शाहदरा के 54 हजार 369, नवीन शाहदरा के 1 लाख 76 हजार 354, उत्तर पूर्वी के 3 लाख 98 हजार 530, नई दिल्ली के 2 लाख 07 हजार 786, करोल बाग के 2 लाख 93 हजार 364, चांदनी चैक के 2 लाख 81 हजार 913 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments