Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंसीलिंग अभियान का विरोध कर भाजपा पार्षद ने रोकी सीलिंग कार्रवाई

सीलिंग अभियान का विरोध कर भाजपा पार्षद ने रोकी सीलिंग कार्रवाई

  • अमर कॉलोनी में पहुंचा दिल्ली नगर निगम का दस्ता
  • सीलिंग का निगम सदन में जम कर विरोध करेगी भाजपा

नई दिल्ली, 22 दिसंबर 2023

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का व्यापारियों को परेशान करने का काला चेहरा अब बेनकाब हो रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लोकल शापिंग सेन्टर की दुकानों को डी सील करने का आदेश दिया जिसके बावजूद उन दुकानों की डी सील करने, पेनल्टी में छूट देने के महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय उनका झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही हैं और इस मुद्दे पर विशेष सदन बुलाया है। साथ ही परेशान दुकानदारों से आम आदमी पार्टी के लिए चंदा मांगे जाने की भी चर्चा है।

दक्षिणी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में निगम दस्ता सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंचा, जैसे ही स्थानीय पार्षद को जानकारी मिली तो उन्होंने इस सीलिंग कार्रवाई को रूकवाया। स्थानीय भाजपा पार्षद शरद कपूर ने बताया कि शुक्रवार शाम को फिर आम आदमी पार्टी का दक्षिणी दिल्ली के दुकानदारों के प्रति दिल्ली नगर निगम प्रशासन का द्वेष सामने आया है। जब जनरल लाइसेंस नवीकरण ना होने की आड़ में दिल्ली नगर निगम का दस्ता अमर कॉलोनी में 11 दुकानें सील करने पहुंचा और तेज़ी से 3 दुकान सील भी कर दी।

जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा पार्षद शरद कपूर मार्किट में पहुंचे और निगम द्वारा सील की जा रही चौथी दुकान में बैठ गये और सीलिंग रूकवाई। शरद कपूर ने कहा है कि यह शर्मनाक है कि महापौर एवं आम आदमी पार्टी व्यापारियों के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं पर असलियत यह है कि मात्र 8 हजार रूपए की फीस वाले जनरल ट्रेड लाइसेंस को आड़ बना दुकानें सील करवा रहे हैं। बताया जाता है कि सीलिंग दस्ता शाम 7.30 तक पार्षद के विरोध के बावजूद अमर कॉलोनी में जमा है और महापौर के इशारे पर रात में सीलिंग कर सकता है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली भाजपा इस सीलिंग का शनिवार को नगर निगम सदन में जम कर विरोध करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments