Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंअन्ना नगर क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के बीच भाजपा...

अन्ना नगर क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के बीच भाजपा ने राहत सामग्री वितरित की

  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज अन्ना नगर क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की
  • आपदा के समय दिल्ली सरकार ने अन्ना नगर क्षेत्र के लोगों का साथ छोड़ दिया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी हर संभव मदद की
  • इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली भाजपा अन्ना नगर क्षेत्र के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए सदैव उनके साथ है

नई दिल्ली:दिल्ली में मानसून की पहली बारिश में दिल्ली के अन्ना नगर क्षेत्र के कई घर बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गए थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज अन्ना नगर क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के लिए आयोजित कार्यक्रम में राहत सामग्री वितरण किया। इस कार्यक्रम को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री इम्प्रीत सिंह बक्शी ने किया था। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, पूर्व निगम प्रत्याशी मीता भामरी, जयकुमार अन्ना सहित जिला व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।


आदेश गुप्ता ने कहा कि अन्ना नगर क्षेत्र में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री इम्प्रीत सिंह बक्शी और उनकी टीम पिछले 10 दिनों से निरंतर सेवा और सहायता का कार्य बिना किसी सरकारी सहायता से कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय दिल्ली सरकार ने अन्ना नगर क्षेत्र के लोगों का साथ छोड़ दिया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी हर संभव मदद की। भाजपा के नेता हों या कार्यकर्ता वे यह नहीं देखते कि लोगों ने उन्हें वोट दिया है या नहीं, वह सदा इंसानियत और मानवता को सर्वोपरि रखते हैं और हर जरूरतमंद की सहायता करते हैं। गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदो की सहायता करना हमारा फर्ज है। इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली भाजपा अन्ना नगर क्षेत्र के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए सदैव उनके साथ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments