Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयभाजपा ने जरूरतमंदों को पहुंचाई हैं हर संभव मदद: आदेश गुप्ता

भाजपा ने जरूरतमंदों को पहुंचाई हैं हर संभव मदद: आदेश गुप्ता

  • श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर साउथ मोती बाग में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, काढ़े के पैकेट और राशन किट का वितरण किया
  • भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं ने इस संकट के समय में अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर ही गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करने में लगे रहे, जबकि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता डर से घरों में दुबके हुए थे
  • जब लोगों को दिल्ली सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी समय उन्होंने जनता से मुंह मोड़ लिया और कोरोना महामारी संकट से जूझने के लिए छोड़ दिया
  • जब से गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया तब से दिल्ली के हालातों में अंतर दिखना शुरू हुआ

नई दिल्ली: श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर साउथ मोती बाग में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, काढ़े के पैकेट और राशन किट का वितरण किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भी यही कहते हैं कि अगर साफ नियत के साथ काम करेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी और यही कार्य भाजपा के कार्यकर्ता पिछले 3 महीनों से निरंतर कर रहे हैं। कोरोना संकट के समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। जब चुनाव नजदीक होता है तब सभी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा करने के लिए आते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं ने इस संकट के समय में अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर ही गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करने में लगे रहे, जबकि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता डर से घरों में दुबके हुए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा का संकल्प लिया है और इस संकट के समय में गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर, काढ़े का पैकेट का वितरण कार्य जारी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, निगम पार्षद मनीष अग्रवाल सहित जिला व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमीन पर काम करने वाली पार्टी है न कि अन्य राजनैतिक पार्टियों की तरह जनता को झूठा दिलासा देने वाली पार्टी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार लेकिन पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। जब लोगों को दिल्ली सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी समय उन्होंने जनता से मुंह मोड़ लिया और कोरोना महामारी संकट से जूझने के लिए छोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया तब से दिल्ली के हालातों में अंतर दिखना शुरू हुआ। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ी, टेस्टिंग बढ़े, अस्पतालों की प्राइस कैपिंग की गई एवं अन्य महत्वपूर्ण कदमों को धरातल पर लागू कर दिल्ली के लोगों को कोरोना से बचाने का काम मोदी सरकार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments