Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली में भाजपा ने 36 लाख से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाया पका...

दिल्ली में भाजपा ने 36 लाख से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाया पका भोजन व खाद्य सामग्री

  1. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने दिल्ली भाजपा की ओर चल रहे जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया
  2. गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स और राशन किट का वितरण किया
  3. जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं मदद
  4. कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 36 लाख 05 हजार 593 लोगों तक पहुंचायी खाद्य सामग्री एवं भोजन

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस आपात स्थिति में प्रतिदिन दिल्ली में योद्धाओं की तरह भाजपा कार्यकर्ता सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ दिल्ली में रह रहे जरूरतमंद, गरीब, दिहाड़ी मजदूर की सहायता कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन किट का प्रतिदिन वितरण कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने रविवार को दिल्ली भाजपा की ओर से चल रहे जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया व गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स और राशन किट का वितरण किया। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राशन वितरण कार्यों की समीक्षा की।

लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि किसी को भी भोजन व राशन के लिए घबरा कर घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है, आप घर में रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं। भाजपा ने सभी के लिए खाने और जरूरत की चीजों को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण व्यवस्था की है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उन व्यवस्थाओं को आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लॉकडाउन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं व राशन किट का वितरण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग खुद तो बार-बार हाथ धोएं ही साथ ही अपने आसपास सफाई का भी पूरा ख्याल रखें। गरीब और जरूरतमंद लोगों के पास मास्क, सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि की उपलब्धता को भी भाजपा कार्यकर्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर रविवार तक दिल्ली में 36 लाख 05 हजार 593 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 18 अप्रैल को 1 लाख 55 हजार 355 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 18 हजार 788 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 74 हजार 143 लाभान्वित हुए।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत रविवार तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 66 हजार 276 लोग, केशवपुरम के 5 लाख 54 हजार 484, नजफगढ़ के 2 लाख 20 हजार 769, उत्तर पश्चिमी के 2 लाख 96 हजार 397, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 75 हजार 629, दक्षिणी दिल्ली के 2 लाख 21 हजार 105, महरौली के 3 लाख 24 हजार 081, मयूर विहार के 1 लाख 43 हजार 550, शाहदरा के 57 हजार 429, नवीन शाहदरा के 1 लाख 85 हजार 904, उत्तर पूर्वी के 4 लाख 24 हजार 240, नई दिल्ली के 2 लाख 22 हजार 596, करोल बाग के 3 लाख 15 हजार 085, चांदनी चैक के 2 लाख 98 हजार 049 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments