Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयचार राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा ने सभी जिलों में निकाला...

चार राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा ने सभी जिलों में निकाला विजय जुलूस

भाजपा का विजय रथ दिलाएगा निगम में चौथी बार जीत : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा प्रदेश ने रविवार को दिल्ली के सभी जिलों में चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस के अंतर्गत बाइक रैली निकाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने द्वारका विधानसभा में, नेता विपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा में, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर ने नई दिल्ली के कस्तूरबा नगर में बाइक रैली को सम्बोधित किया। विजय जुलूस में प्रदेश भाजपा के तीनों महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बदरपुर विधानसभा में, हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा विधानसभा में एवं दिनेश प्रताप सिंह ने द्वारका विधानसभा में मौजूद थे।


       आदेश गुप्ता ने बाइक रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ एवं मणिपुर में भाजपा को बहुमत मिला है वह जनता का पार्टी पर भरोसे का प्रमाण है। उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद का इतिहास दोहराया गया तो वही उत्तराखंड में पहली बार सरकार दोहराई गई है। उन्होंने कहा कि गोवा और मणिपुर में भी लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया कि देश के विकास का एकमात्र विकल्प पीएम नरेन्द्र मोदी का कुशल नेतृत्व एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना है और भाजपा का विजय रथ निगम में चौथी बार जीत दिलाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के झूठे वायदों की कलई खुल चुकी है। नेता विपक्ष बिधूड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री की नीतियों पर जनता ने भरोसा किया है और प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि चार राज्यों में विकास की जीत हुई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments