Homeताजा खबरेंभाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं जनता की मदद: तिवारी

भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं जनता की मदद: तिवारी

  • जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे
  • दिल्ली में 15 लाख 88 हजार 721 लोगों तक पहंुचायी खाद्य सामग्री एवं भोजन

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर जरूरंतमदों को भोजन अभियान के अंतर्गत सेवा परमो धर्म के भाव के साथ प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन दिल्ली के जिलों में जाकर फूड पैकेट्स व मोदी किट के वितरण के साथ ही राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

जरूरंतमदों को भोजन अभियान के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुल मिलाकर दिल्ली में 15 लाख 88 हजार 721 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया है। दिल्ली में 8 अप्रैल को 1 लाख 65 हजार 623 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 39 हजार 654 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 05 हजार 277 लाभान्वित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों तक जरूरी और आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए तत्परता के साथ खड़ा है।

जरूरंतमदों को भोजन अभियान के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोई भी अपने घरों से ना निकले। गरीब और जरूरतमंद लोगों को लॉक डाउन के कारण किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता खुद उन तक पहुंच कर उन्हें फूड पैकेट्स और खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। जनसेवा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है। संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्य के लिए अटल है। हम सभी अपने नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हुए कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विपरीत परिस्थिति से लोगों को निकालने के लिए तथा उनके हौसले को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read