Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयभाजपा कार्यकार्ताओं ने भारत में निर्मित कोविड वैक्सिन की फ्री शुरुआत पर...

भाजपा कार्यकार्ताओं ने भारत में निर्मित कोविड वैक्सिन की फ्री शुरुआत पर मिठाईयां बांटी

  • प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया फ्री वैक्सीन केंद्र का उदघाटन
  • अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शांति मुकुंद अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। वहीं, विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत के मौके पर शनिवार को भाजपा कार्यकार्ताओं ने भारत में निर्मित कोविड वैक्सिन के फ्री शुरुआत पर मिठाईयां बांटी और जमकर खुशियां मनाई। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इसकी शुरूआत शनिवार को भारत में हुई हैं और दिल्ली में 86 स्थानों पर टीकाकरण अभियान शुरु किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और मीडिया प्रमुख नवीन कुमार उपस्थित थे। दिल्ली के कई प्रमुख केंद्रों पर टीकाकरण की शुरुआत हुई, जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, सफदरजंग अस्पताल पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, राममनोहर लोहिया अस्पताल पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा और ईएसआई राजा गार्डन पर प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मसिंह कर्मा ने नेतृत्व किया।


इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी सूझ-बूझ से भारत कोरोना काल में भयानक त्रासदी से बच पाया। उसी का नतीजा है कि हम 3 करोड़ से ज्यादा देश के कोरोना वरियर्स को पहले चरण में टीका लगाने में सफल हो रहे हैं। दिल्ली में 2 लाख 74 हजार वैक्सीन कोरोना वरियर्स को मुफ्त में लागाई जा रही है। आदेश गुप्ता ने उन लोगों को भी बधाई दी है जो इस टीकाकरण में शुरुआत से लगे हुए है। चूंकि उनके कठिन परिश्रम के बिना यह अभियान सफल नहीं हो पाता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments