Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली नगर निगम शिक्षक वर्ग आज भुखमरी के कगार पर खड़ा है...

दिल्ली नगर निगम शिक्षक वर्ग आज भुखमरी के कगार पर खड़ा है : सोलंकी

  • शिक्षक संघ ने बच्चों के अभिभावकों से भी की अपील
  • शिक्षक बोले – हमारे घर का खर्च नहीं चल पा रहा है
  • निगम शिक्षक करेंगे आनलाइन शिक्षण कार्य का बहिष्कार

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम का शिक्षक वर्ग आज भुखमरी के कगार पर खड़ा है और हमारे घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। हमें आज 6 महीने होने को है और सरकार वेतन नहीं दे रही है, हमारे घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। इसलिए हम सभी शिक्षक पूर्ण काम बंद हड़ताल पर है। नगर निगम शिक्षक संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने बताया कि जब तक दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार हमें 5 माह का बकाया वेतन नहीं देगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे और हम आपके बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य नहीं देंगे। शिक्षक संघ अभिभावकों से भी अपील करता है कि हम ऐसा अपनी मजबूरी वश कर रहे है। आप भी मानवता के नाते हमारी परेशानी को समझने का प्रयास अवश्य करें। नगर निगम के स्कूली बच्चों को आॅनलाइन शिक्षा देने वाले उत्तरी और पूर्वी निगम के शिक्षक अब इस प्रकार का संदेश बच्चों के अभिभावकों को वाट्सएप पर भेजेंगे।

संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने बताया कि उतरी और पूर्वी निगम के शिक्षक 7 जनवरी से 5 माह का वेतन नहीं मिलने कारण कन्फेडरेशन आॅफ आल एमसीडी इंप्लाईज यूनियन के बैनर पर पूर्ण काम बंद हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के शिक्षकों को 5 माह से वेतन नहीं मिला हैं जिसके चलते शिक्षकों ने बच्चो को दिया जाने वाला आनलाइन शिक्षण कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शरद कालीन अवकाश के बाद सभी शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन काम देने के स्थान पर जन जागरण अभियान छेड़ते हुए ऑनलाइन व्हाटसेप पर होम वर्क के स्थान पर उक्त संदेश लिखकर शिक्षा का बहिष्कार करेंगे।

शिक्षक संघ सभी अभिभावकों से भी अपील करता है कि आप भी इस संकट के समय में हमारी मदद करें और हमारे लिए जन जागरण करते हुए अपने आस पड़ोस, मोहल्ले, निगम पार्षद को बताओ कि शिक्षकों को सरकार वेतन क्यों नहीं दे रही है, और बिना वेतन के शिक्षक कैसे पढ़ाएं, शिक्षक परेशान है। इसलिए हड़ताल पर रहना उनकी मजबूरी है और ये वाजिब भी है और हम उनकी हड़ताल और पूर्ण काम बंद में शिक्षक समाज के साथ है एवं पूर्ण समर्थन देते है। वहीं, संघ के प्रभारी महिपाल मावी ने बताया सभी स्कूल प्रधानाचार्य अपने स्कूल में भी मेन गेट पर पोस्टर बनाकर चस्पा कर आम जनता को संदेश देंगे कि हम सभी शिक्षको को 5 माह से वेतन नहीं मिलने पर हम इस विद्यालय के सभी शिक्षक पूर्ण काम बंद हड़ताल पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments