Homeअंतराष्ट्रीयनिगम सफाई कर्मचारियों के लिए कल प्रचंड प्रदर्शन व पुतला दहन करेगी...

निगम सफाई कर्मचारियों के लिए कल प्रचंड प्रदर्शन व पुतला दहन करेगी कांग्रेस

  • आम आदमी पार्टी और भाजपा कर रही है गुमराह
  • दोनों दल लड़ रहे हैं नूरा कुश्ती
  • शाहदरा साउथ जोन एमसीडी के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा
  • आम आदमी पार्टी के सीएम केजरीवाल का पुतला फूंका जाएगा
  • कांग्रेस ने 11 मांगे कर्मचारियों के संबंधी में जो रखी है
  • उनके पूरा होने तक आंदोलन को वापस नहीं लिया जाएगा।

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी व वरिष्ट उपाध्यक्ष जयकिशन ने रविवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनो दल नूरा कुश्ती करते हुए जनता व सरकारी कर्मचारियों के हितो की अनदेखी कर रहे है। जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। सरकारी कर्मचारियांे की सेलरी और उनका मांगो को लेकर प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता मिल कर शाहदरा साउथ जोन एमसीडी के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और आम आदमी पार्टी सीएम केजरीवाल का पुतला फूंका जाएगा।

उपाध्यक्ष जयकिशन ने मीडिया को जारी किए एक बयान में कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पास अखबारों, टीवी चैनलो में विज्ञापन देने के लिए तो पैसा है, होर्डिंग्स लगाने के लिए करोडों रुपये विज्ञापनों मे खर्च करने के लिए तो पैसा है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की सेलरी और उनके अन्य भत्ते आदि देने के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी इस जन विरोधी नीतियों और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति को सफल नहीं होने देगी और जनता के समक्ष उनका सही चेहरा पेश करेगी।

जयकिशन ने कहा कि कल 7 सितंबर को शाहदरा साउथ जोन कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैधरी, पांचों वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्री, हारे जीते हुए विधायक व नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कल होने वाले प्रदर्शन में दिल्ली नगर में कांग्रेस की तीनो कोर कमेटी व नगर निगम व अन्य सभी मजदूर युनियनो का जोरदार समर्थन होगा। हजारो कर्मचारी वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल जनता के सामने आम आदमी पार्टी व बीजेपी के ड्रामे की पोल खोलेगी। कांग्रेस ने 11 मांगे कर्मचारियों के संबंधी में जो रखी है, उनके पूरा होने तक आंदोलन को वापस नहीं लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read