Home ताजा खबरें निगम ने शहरी सदर पहाड़गंज जोन में 6 सम्पत्तियों को किया अटैच

निगम ने शहरी सदर पहाड़गंज जोन में 6 सम्पत्तियों को किया अटैच

0
7

– बकाया संपत्ति कर ना जमा कराने पर निगम प्रशासन सख्त

नई दिल्ली, 23 सितंबर: संपत्ति कर ना जमा कराने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निगम के संपत्ति कर विभाग ने शहरी सदर पहाड़गंज जोन के आनंद पर्वत और बाजार सीताराम क्षेत्र में 06 सम्पत्तियों को अटैच किया है। इन संपत्तियों पर निगम का करीब 38 लाख संपत्ति कर राशि बकाया है। दिल्ली नगर निगम का संपत्ति कर विभाग संपत्ति बकायेदारों से संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम ने डी.एम.सी एक्ट की धारा 158 के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई है।

इन सभी संपत्तियों से बकाया कर वसूलने के लिए शहरी सदर पहाड़गंज क्षेत्र का संपत्ति कर विभाग काफी समय से प्रयत्नशील था एवं इसी कड़ी में विभाग द्वारा संपत्ति मालिकों को कई बार डी.एम.सी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नोटिस के माध्यम से बकाया संपत्ति कर जमा कराने संबंधी सूचना प्रेषित की गई थी, लेकिन संपत्ति कर मालिकों द्वारा इन नोटिसों का कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।

दिल्ली नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने सभी बकायेदारों को अपना देय संपत्ति कर जमा कराने के लिए समुचित अवसर प्रदान किए थे किंतु फिर भी संपत्ति कर जमा ना कराने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर जमा ना कराने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संपत्तियों को अटैच कर दी गई हैं। अगर संपत्ति मालिक तय समय में अपना देय कर जमा नहीं करते हैं तो दिल्ली नगर निगम डी.एम.सी एक्ट 1957 के अनुसार कार्रवाई करेगा। दिल्ली नगर निगम सभी संपत्ति कर दाताओं से आग्रह करता है कि वो एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें एवं अपना संपत्ति कर समय पर जमा कराएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − 2 =