Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंनिगम ने किया शिक्षकों का 15 दिवसीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का...

निगम ने किया शिक्षकों का 15 दिवसीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

  • इसका समापन 8 अगस्त 2022 किया जाएगा – शारीरिक प्रशिक्षण हेतु पीटी, एरोबिक, योगासन, लेजियम आदि गतिविधियों का शिविर में आए अध्यापक एवं अध्यपिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नई दिल्ली, 23 जुलाई 2022: दिल्ली नगर निगम की शाहदरा साउथ जोन ने सेवाकालीन अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के लिए 15 दिवसीय शारीरिक शिक्षण सेमिनार के आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया और इसका समापन 8 अगस्त 2022 किया जाएगा। इस सेमिनार में विद्यार्थियों के शारीरिक प्रशिक्षण हेतु पीटी, एरोबिक, योगासन, लेजियम आदि गतिविधियों का शिविर में आए अध्यापक एवं अध्यपिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आत्मरक्षा सिखाने के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए भी सेमिनार में आए सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खेलों के नियमों की गहन जानकारी एवं प्रातः कालीन सभा में होने वाली गतिविधियां जैसे प्रार्थना, नैतिक शिक्षा आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सेमिनार में होने वाली सभी गतिविधियों का संचालन विद्यालय निरीक्षक मेहर सिंह चौहान एवं विद्यालय निरिक्षिका कृष्णा सागर के निरीक्षण में किया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम के सभी बारह ज़ोन ठीक इस प्रकार के सेमिनार का आयोजन अपने अपने क्षेत्रों मे आयोजित करवा रही है। इसी योजना के अंर्तगत पूर्वी दिल्ली की दूसरी जोन शाहदरा उत्तरी में सेमिनार नंद विहार विद्यालय में चल रहा है। जिसका संचालन विद्यालय निरीक्षक वेद प्रकाश के निरिक्षण में किया जा रहा है। शाहदरा दक्षिणी ज़ोन के सहयोग हेतु शारीरिक शिक्षक अरुण आर्य, रेनू महाजन, विनीता सिंह, चंद्र प्रकाश, विद्यालय प्रधानाचार्य राजेंद्र स्वामी एवं शिक्षक सोनू कुमार, अंकुश जैन, सुनील कुमार, सुमित कुमार उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments