Homeताजा खबरेंकोरोना पाॅजिटिव मामले आने को बाद निगम नेता परेशान

कोरोना पाॅजिटिव मामले आने को बाद निगम नेता परेशान

  • महापौर ने सुरक्षा सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के दिए निर्देशं
  • उत्तरी निगम से एक और दक्षिणी निगम से दो की पुष्टि हुई

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह ने पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है कि सभी सफाई कर्मचारी जिन्हें सुरक्षा सामग्री, जैसे कि मास्क, हैंड ग्लव्स, इत्यादि उपलब्ध कराई गई है वे उसका इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करे। उन्होंने बताया कि रोहिणी क्षेत्र में कार्यरत एक सहायक सफाई निरीक्षक पाॅजिटिव पाया गया है और 39 सफाई कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में भेजा गया है। वहीं, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में दो कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाये गए हैं। ऐसा होने बाद सभी को सावधानी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए है। वहीं, स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तरी निगम के सभी कर्मियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ दिन-रात कार्य कर रहे है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही का अनुदान जारी नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read