Homeताजा खबरेंबेजुबान परिंदों की सेवा कार्य सबसे उत्तम : SHO राजीव कुमार

बेजुबान परिंदों की सेवा कार्य सबसे उत्तम : SHO राजीव कुमार

  • बेजुबानों परिंदों की सेवा में मगन हैं परिंदा सेवा सदन के सेवार्थी
  • सुबह शाम दोनों समय करते हैं बेजुबान चूहों, पक्षियों आदि की सेवा
  • मक्का-बाजरा, ज्वार मूंग, उडद, बेसन के गाठिए, भुजिया दाल, सेव, दही बूरा, दूध, डबल रोटी
  • पूरा दल पांच स्थानों भलस्वा झील, नांगलोई रिंग रोड पंजाबी बाग, लाजपत नगर व विजय घाट पर जुटा
  • डीसीपी संजय भाटिया की प्रेरणा से सदन के नायक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा निभा रहे हैं महत्वपूर्व भूमिका

नई दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही विगत 33 दिनों से बेजुबान परिंदा सेवा सदन राजधानी दिल्ली के पांच निर्जन क्षेत्रों में पक्षियों के साथ-साथ जीव जंतुओं की सेवा में सुबह शाम दोनों समय जुटे हुए हैं। कबूतर, चील, कौओं चूहों, चीटियों के लिए मक्का बाजरा, ज्वार मूंग, उडद, बेसन के गाठिए, भुजिया दाल, सेव, दही बूरा, दूध, डबल रोटी लेकर पूरा दल पांच स्थानों भलस्वा झील, नांगलोई रिंग रोड पंजाबी बाग, लाजपत नगर व विजय घाट के लिए निकलता है।

कालका पीठ के पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूतजी महाराज के सहयोग व आशीर्वाद से व सेंट्रल जिले के डीसीपी संजय भाटिया की प्रेरणा से सदन के नायक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा इसकी मुख्य भूमिका में है। विजय घाट स्थल पर शाहदरा जिले के अंतर्गत गीता कॉलोनी क्षेत्र में थानाध्यक्ष राजीव कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और अपने हाथों से परिंदों की सेवा की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि मानव जीवन के लिए बेजुबानों की सेवा करना सर्वोत्तम कार्य है। लॉकडाउन के 33 दिन पूर्ण होने के बाद भी सदन के लोग निरंतर सुबह शाम इस सेवा में लगे हैं। इसके लिए मैं इनका धन्यवाद करता हूं। साथ ही अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों का भी आभार व्यक्त करता हूं कि इन्होंने इस वैश्विक विपदा के बीच इन बेजुबान परिेंदों के सेवा कार्य की प्रेरणा दी। सेवा स्थल पर एएसआई अनूप पांडे, महेश मखीजा, विजय शर्मा, दीपक शर्मा, राजा टक्कर, नीरज शर्मा अतुल अग्रवाल, नमन शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read