Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली भाजपा ने 63 लाख से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन

दिल्ली भाजपा ने 63 लाख से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन

  • जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं कर रहे हैं सेवा
  • शनिवार तक दिल्ली में 63 लाख 92 हजार 253 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया
  • दिल्ली भाजपा ने बताया कि लाॅक डाॅउन में लाखों लोग हुए लाभान्वित

नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिन-रात एक कर जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन अलग-अलग जिलों में जाकर खाने की गुणवत्ता का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन के प्रारंभ से ही युद्ध स्तर पर गरीब व जरूरतमंद लोगों तक भोजन व राशन किट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों कि खाने को लेकर हो रही समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। गरीब परिवारों के आकलन के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य वैसे परिवारों को लाभ पहुंचाना है जो लॉकडाउन के दौरान जीविकोपार्जन के अभाव में दो वक्त के भोजन के लिए जूझ रहे है।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 63 लाख 92 हजार 253 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 1 मई को 1 लाख 91 हजार 933 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 20 हजार 253 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 12 हजार 186 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। रुमिमकजीमदममकल योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 3 लाख 93 हजार 871, केशवपुरम के 9 लाख 56 हजार 292, नजफगढ़ के 3 लाख 90 हजार 515, उत्तर पश्चिमी के 4 लाख 98 हजार 697, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 06 हजार 474, दक्षिणी दिल्ली के 4 लाख 17 हजार 407, महरौली के 5 लाख 50 हजार 088, मयूर विहार के 2 लाख 40 हजार 577, शाहदरा के 85 हजार 473, नवीन शाहदरा के 3 लाख 67 हजार 021, उत्तर पूर्वी के 6 लाख 99 हजार 390, नई दिल्ली के 3 लाख 99 हजार 016, करोल बाग के 5 लाख 70 हजार 552, चांदनी चैक के 5 लाख 16 हजार 881 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments