Homeताजा खबरेंदिल्ली भाजपा ने 44 लाख से अधिक जरूरतमंदों की मदद की

दिल्ली भाजपा ने 44 लाख से अधिक जरूरतमंदों की मदद की

  • गुरूवार तक 44 लाख 49 हजार 727 लोगों तक भाजपा ने पहंुचाया खाद्य सामग्री एवं भोजन
  • जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं मदद
  • भोजन के अलावा मास्क और सैनिटाइजर भी कर रहे हैं वितरित

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को पके हुए भोजन के अलावा मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ये बाते गुरूवार को कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा प्रदेश के तहत प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन क्षेत्र में वितरण होने वाले भोजन की रसोई का जायजा ले रहे हैं और वहां की व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि लॉक डाउन में दिल्ली में कोई भी भूखा न रहे इसके भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद व गरीब लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और यह कार्य तब तक अनवरत जारी रहेगा जब तक लॉकडाउन रहता हैं। प्रतिदिन 3000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स और राशन किट का वितरण कर रहे हैं जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 44 लाख 49 हजार 727 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 22 अप्रैल को 1 लाख 79 हजार 666 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 389 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 99 हजार 055 लाभान्वित हुए। जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत गुरूवार तक पश्चिमी दिल्ली के 2 लाख 11 हजार 446 लोग, केशवपुरम के 6 लाख 99 हजार 233, नजफगढ़ के 2 लाख 67 हजार 985, उत्तर पश्चिमी के 3 लाख 58 हजार 747, बाहरी दिल्ली के 2 लाख 20 हजार 554, दक्षिणी दिल्ली के 2 लाख 78 हजार 015, महरौली के 3 लाख 93 हजार 771, मयूर विहार के 1 लाख 73 हजार 910, शाहदरा के 66 हजार 097, नवीन शाहदरा के 2 लाख 44 हजार 741, उत्तर पूर्वी के 5 लाख 20 हजार 750, नई दिल्ली के 2 लाख 74 हजार 916, करोल बाग के 3 लाख 79 हजार 620, चांदनी चैक के 3 लाख 59 हजार 942 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read