Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंस्वच्छता, शुद्धता और सात्विकता को सुनिश्चित कर दिल्ली भाजपा कर रही है...

स्वच्छता, शुद्धता और सात्विकता को सुनिश्चित कर दिल्ली भाजपा कर रही है भोजन वितरित

  • दिल्ली में दिल्ली भाजपा चला रही है जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 92 लाख 15 हजार 140 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का किया वितरण
  • इस कार्यक्रम से दिल्ली के लाखों लोग हुए लाभांवित
  • किस जिले में कितना वितरित हो रहा है भोजन, खबर में पढ़िए

नई दिल्ली: दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद के लिए सतर्कता और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता निरंतर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बने केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, साथ ही सामुदायिक किचन की स्वच्छता और वहां बन रहे खाने की शुद्धता और सात्विकता को भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई इस विषम परिस्थितियों के बीच दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और समर्पण का परिणाम है कि प्रतिदिन इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो लाख से ज्यादा लोगों को फूड पैकेट्स व राशन किट के जरिए लाभान्वित किया जा रहा है। इस संकट के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों के खाने की व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को हम और मजबूत करेंगे।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 92 लाख 15 हजार 140 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 19 मई को 84 हजार 854 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 3 हजार 706 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 88 हजार 560 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 6 लाख 12 हजार 499, केशवपुरम के 12 लाख 59 हजार 626, नजफगढ़ के 5 लाख 36 हजार 880, उत्तर पश्चिमी के 7 लाख 14 हजार 397, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 93 हजार 994, दक्षिणी दिल्ली के 6 लाख 63 हजार 577, महरौली के 8 लाख 25 हजार 454, मयूर विहार के 3 लाख 68 हजार 165, शाहदरा के 1 लाख 16 हजार 707, नवीन शाहदरा के 5 लाख 48 हजार 141, उत्तर पूर्वी के 9 लाख 65 हजार 180, नई दिल्ली के 5 लाख 95 हजार 986, करोल बाग के 8 लाख 51 हजार 609, चांदनी चैक के 7 लाख 62 हजार 925 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments