Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंलद्दाख में शहीद हुए जवानों को इंडिया गेट पर दिल्ली भाजपा ने...

लद्दाख में शहीद हुए जवानों को इंडिया गेट पर दिल्ली भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

  • दिल्ली भाजपा ने अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में इंडिया गेट पर निकाला कैंडल मार्च
  • भारत अब 1962 का भारत नहीं यह 2020 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है
  • मोदी की सरकार हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देना जानती है

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने इंडिया गेट से कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों की शहादत को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को ईश्वर इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। कैंडल मार्च में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, सत्येंद्र सिंह, मंत्री संजीव शर्मा, दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी, प्रवक्ता टीना शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री गिरीश सचदेवा व मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने हिस्सा लिया।

इस दौरान अध्यक्ष गुप्ता ने नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत अब 1962 का भारत नहीं यह 2020 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है जो हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए जवानों का यह देश आजीवन ऋणी बना रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास हाल ही में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। चीन द्वारा किए गए विश्वासघात से पूरा हिंदुस्तान गुस्से में है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारे शहीद जवान मारते-मारते गए हैं, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है। इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। हम शहीद जवानों के परिवारों के प्रति वह सांत्वना प्रकट करते हैं। देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments