Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली भाजपा ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि बिल से होने...

दिल्ली भाजपा ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि बिल से होने वाले फायदों को बताया

  • किसानों के लिए पूजनीय ट्रैक्टर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया था, भाजपा ने दिल्ली के किसानों ने ट्रैक्टरों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाकर कृषि बिल के लिए किया धन्यवाद
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता
  • के नेतृत्व में विशाल किसान धन्यवाद ट्रैक्टर रैली निकाली
  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कराला गांव स्टेडियम में विशाल ट्रैक्टर रैली को संबोधित कर कृषि बिल से किसानों को होने वाले अनेक फायदों व विरोधी दलों द्वारा किसानों को अब तक इससे वंचित रखने से अवगत कराया
  • मोदी सरकार का यही संकल्प है कि देश का किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर हो ताकि देश समृद्धशाली और सशक्त हो, और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए कृषि बिल लाया गया है
  • दिल्ली सरकार ने तो किसानों को किसानों का दर्जा ही नहीं दिया है जिससे कि उन्हें भी किसानों के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके

नई दिल्ली : किसानों के लिए पूजनीय ट्रैक्टर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया था, आज दिल्ली के किसानों ने ट्रैक्टरों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाकर कृषि बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद करने हेतु विशाल किसान धन्यवाद ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों के हित में संसद के दोनों सदनों से पारित तीनों कृषि बिल जो अब कानून बन चुके हैं उसके समर्थन में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्रैक्टर पूजन के पश्चात बाहरी दिल्ली के कराला गांव स्टेडियम में आयोजित विशाल ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर का धन्यवाद किया। किसान ट्रैक्टर धन्यवाद रैली में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर, सांसद हंसराज हंस, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला, जिले व मंडल के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और दिल्ली के किसानों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए कहा था कि यह सरकार गरीबों, किसानों, वंचित वर्गों की सरकार है और अपने कार्यकाल में उन्होंने अपने वक्तव्य को साबित किया और किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले। उन फैसलों में किसान सम्मान निधि योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, एवं तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। मोदी सरकार का यही संकल्प है कि देश का किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर हो ताकि देश समृद्धशाली और सशक्त हो, और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए कृषि बिल लाया गया है।

गुप्ता ने कहा कि कृषि बिल का विरोध कांग्रेस कर रही है जिस के वरिष्ठ नेताओं ने 2014 में इन कृषि बिलों के समर्थन में भाषण दिया था और इसे पारित करवाना चाहते थे। आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली में 6 वर्षों से है, लेकिन आज तक दिल्ली के किसानों को खेती के लिए किसी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं करवाई, ऐसी आम आदमी पार्टी भी कृषि बिल का विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी सांसद ने तो विरोध करते वक्त संसद की गरिमा को ही क्षत-वितक्ष कर दिया। विपक्षी पार्टियों ने देश के किसानों को गुमराह करने की मुहिम छेड़ी हुई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके इस नकारात्मक मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी। देश के किसान भी मोदी सरकार के साथ हैं और कृषि बिलों के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments