Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली कांग्रेस ने जरूरतमंदों को वितरित की जरूरत सामग्री

दिल्ली कांग्रेस ने जरूरतमंदों को वितरित की जरूरत सामग्री

  • किट में शैम्पू, कंघी, कपडे धोने का साबुन, टूथ पेस्ट व टूथ ब्रुश, बिस्किट्स आदि
  • कांग्रेस की रसोई का गरीबांे व जरुरतमंद लोगों को खिलाया खाना

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार  ने बुधवार को अजमेरी गेट में होम शेल्टर में रहने वाले गरीब व जरुरतमंद लोगों को जरुरी सामान की किट वितरित की। इस किट में शैम्पू, कंघी, कपडे धोने का साबुन, टूथ पेस्ट व टूथ ब्रुश, बिस्किट्स, इत्यादि सामग्री थी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कोरोना से बचने के उपाए भी बताए। अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि हमने पहले भी केजरीवाल सरकार को चेतावनी दी थी कि यहाँ पर रहने वाले गरीब लोगों को पर्याप्त सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं। अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने घर पर चल रही कांग्रेस की रसोई में रोजाना की तरह गरीबांे व जरुरतमंद लोगों को खाना भी खिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments