Thursday, October 17, 2024
Homeताजा खबरेंप्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से आयोजित किया गया दिवाली...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से आयोजित किया गया दिवाली मिलन समारोह

केंद्र, प्रदेश, मोर्चा, जिला और मंडल के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा – दीपावली में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2022 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी पत्नी अनुराधा गुप्ता की ओर से आज दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आज के इस समारोह में केंद्र, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों सहित मोर्चा, जिला और मंडल अध्यक्ष भी शामिल हुए। दिल्ली के अशोका रोड मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रुप से राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ हर्षवर्धन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी और अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह एवं प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा सहित प्रदेश, मोर्चा, जिला और मंडल के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

आदेश गुप्ता ने सबको दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवाली सभी के घरों में खुशियां लेकर आए और दिल्लीवासियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, यही मां लक्ष्मी से प्रार्थना है। रंगारंग कार्यक्रम के बीच आयोजित कार्यक्रम में आये सभी का स्वागत करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह दीवाली सभी के जीवन में अंधेरा रूपी दुख को दूर कर सुख का उजाला हो। साथ ही दीवाली में उन्होंने सभी से ग्रीन दीवाली और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भाजपा हमेशा से गम्भीर रही है इसलिए अगर हम ग्रीन दीवाली मनाने में जोर दें तो शायद दिल्ली के वातावरण को शुद्ध रखने में हमारी भागीदारी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments