Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयसुबह-सुबह ही दौरे पर निकल जाते थे और लोगों के बीच जाकर...

सुबह-सुबह ही दौरे पर निकल जाते थे और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते थे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह : प्रवेश साहिब सिंह

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने स्वाभिमान स्थल जाकर हवन किया एवं भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की – डॉ. साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिल्ली देहात की विकास योजना और उनके शासनकाल में हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास कार्यों को हम कभी भूल नहीं सकते-प्रवेश साहिब सिंह

नई दिल्ली, 30 जून। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आज सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने स्वाभिमान स्थल जाकर हवन किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश कार्यालय में डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश मंत्री नीमा भगत एवं नीलम धीमान, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हुकम सिंह, उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रभारी अर्जुन राणा सहित जिला व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि डॉ साहिब सिंह वर्मा जी द्वारा दिल्ली देहात की विकास योजना और उनके शासनकाल में हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास कार्यों को हम कभी भूल नहीं सकते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आज कोई भी मुख्यमंत्री लोगों के बीच नहीं दिखता है लेकिन डॉ साहिब सिंह वर्मा जी ऐसे मुख्यमंत्री थे जो हफ्ते में दो-तीन बार सुबह-सुबह ही दौरे पर निकल जाते थे और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते थे। यही कारण है कि वह आज भी दिल्ली के लोगों के मन में रचे-बसे हुए हैं। डॉ साहिब सिंह वर्मा जी के अधूरे कार्यों और दिल्ली के विकास को लेकर जो उनके सपने थे उसे दिल्ली भाजपा जरूर पूरा करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह वर्मा को याद करते हुए प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि वह मेरे गुरु भी थे। 1991 के लोकसभा चुनाव में डॉ साहिब सिंह वर्मा बाहरी दिल्ली से चुनाव लड़े और जीते भी। उन्होंने पार्टी से हजारों कार्यकर्ताओं को जोड़ा। डॉ. साहिब सिंह वर्मा भारतीय राजनीति का वो नाम हैं जिन्हें उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। गरीब, दलित, पिछड़े और किसानों के मसीहा डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की सादगी की मिसालें आज भी दी जाती हैं। उनका राजनैतिक जीवन मेरे लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर आज मैं भी दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहा हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments